एक्सप्लोरर

Lockdown-3: सोमवार से खुलेगी दिल्ली, केजरीवाल बोले- केंद्र सरकार ने जो छूट दी हैं वे सभी मिलेंगी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने 2 सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया है, पूरी दिल्ली रेड जोन में है, इसमें केंद्र सरकार ने जो भी छूट दी हैं वे सभी छूट हम दिल्ली में देने वाले हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन का दूसरा चरण खत्म होने के बाद सोमवार से दिल्ली में प्रतिबंधों में कुछ ढील दी जाएगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने 2 सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया है, पूरी दिल्ली रेड जोन में है, इसमें केंद्र सरकार ने जो भी छूट दी हैं वे सभी छूट हम दिल्ली में देने वाले हैं.

अरविंद केंजरीवाल ने कहा,'' हमने फैसला किया है कि केंद्र सरकार ने जो भी छूट दी है वह सभी छूट हम दिल्ली के अंदर लागू करने जा रहे हैं. रेड जोन के अंदर जो भी छूट केंद्र सरकार ने कही है वह सब दिल्ली में मिलेंगी. कल से सभी सरकारी दफ्तर खोलने जा रहे हैं. जो आवश्यक सर्विस वाले दफ्तर हैं वहां 100% स्ट्रेंथ और प्राइवेट दफ्तर केवल 33% की स्ट्रेंस पर काम करेंगे.''

केजरीवाल ने आगे कहा,'' हवाई, यात्रा रेल यात्रा बंद रहेंगी. दिल्ली के अंदर और दिल्ली से बाहर जाने वाली बसें नहीं चलेंगी. स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे. सिनेमा हॉल मॉल जिम सब बंद रहेंगे. सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक गैदरिंग पर पाबंदी लगी रहेगी. इसके अलावा साइकिल रिक्शा, टैक्सी सब बंद रहेंगे.''

केजरीवाल ने आगे कहा,'' जिन लोगों को कोई बीमारी है या जो गर्भवती महिलाएं हैं या छोटे बच्चे हैं उनको घर में रहना होगा. शाम 7:00 से सुबह 7 बजे तक लोगों का बाहर निकलना बंद रहेगा जब तक कि आपको किसी एसेंशियल सर्विस के लिए बाहर निकलना ना हो. नाई की दुकान और सैलून भी बंद रहेंगे. 65 साल के ऊपर के लोगों को भी घर पर रहना है.''

उन्होंने कहा,'' जो सेल्फ एंप्लॉयड लोग हैं इलेक्ट्रिशियन प्लंबर सफाई कर्मचारी आदि उन लोगों को काम करने की इजाजत होगी. इन मार्केट के अंदर जो भी जरूरत की चीजों की दुकान है वह सब खुली रहेंगी. सभी मॉल मार्केट कंपलेक्स और सभी मार्केट जैसे खान मार्केट करोल बाग नेहरू प्लेस यह सब बंद रहेंगे. रेजिडेंशियल कंपलेक्स में जो भी दुकानें हैं वह सब खुलेंगे.''

केजरीवाल ने आगे कहा,'' किताबों और स्टेशनरी की दुकान खुली रहेंगी. जो स्टैंडअलोन दुकानें हैं, गली मोहल्लों की दुकानें हैं वह सारी खुलेगी चाहे वह कोई सी भी सामान की दुकान हो. IT संबंधित सभी सर्विस खुली रहेंगी. प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया खुला रहेगा. सभी इंडस्ट्रियल एस्टेट खुले रहेंगे.जो भी जरूरत का सामान बनाने वाली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है या उसकी सप्लाई चेंज से संबंधित यूनिट खुली रहेंगी.''

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा,'' ई कॉमर्स की गतिविधियां केवल जरूरत के सामान में पैकेजिंग मैटेरियल के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खुली रहेंगी. शादी के मामले में 50 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं होने चाहिए. ड्राइवर के अलावा दो लोग कार में हो सकते हैं लेकिन केवल एसेंशियल सर्विस के लिए अनुमति है. अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों की अनुमति नहीं होगी.''

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा,'' थूकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सामान का आवागमन हो सकेगा. मेरा मानना है कि लॉक डाउन लागू करना बहुत जरूरी था. उस वक्त अगर हम लॉडाउन ना करते तो देश के अंदर भयावह स्थिति हो सकती थी. अब डेढ़ महीने बाद दिल्ली लॉकडाउन खोलने के लिए तैयार हैं. कोरोना से लड़ने के लिए पहले हमारा देश तैयार नहीं था. दिल्ली को रेड जोन में कर देने से दो समस्याएं हो रही हैं. केंद्र की अभी तक की सभी गाइडलाइंस अच्छी थी. जनता का रोजगार चला गया है व्यापारियों को दिक्कत हो रही है.दूसरी तरफ जब सारी अर्थव्यवस्था बन है तो सरकार को राजस्व आना बंद हो गया है तो सरकार कैसे चलेगी. पूरी अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है. 35 सौ करोड़ का रेवेन्यू आया करता था इस साल अप्रैल में 350 करोड़ का राजस्व आया है.''

उन्होंने कहा,''लॉकडाउन के समय का हमने तैयारी करने के लिए इस्तेमाल किया. ऐसा नहीं होगा कि कोरोना जीरो हो गया. अब हमें कोरोना के साथ जीने की तैयारी करनी पड़ेगी. आज दिल्ली इसके लिए तैयार है. हमने सारी व्यवस्था दिल्ली में कर ली है. हमने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि दिल्ली में लगभग 97 कंटेनमेंट जोन है उनको पूरी तरह सील कर दिया जाए और बाकी दिल्ली को ग्रीन कर दिया जाए चाहे तो ऑड इवन कर दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget