एक्सप्लोरर

केजरीवाल ने अनोखे अंदाज में ठुकराया आशुतोष का इस्तीफा, कहा- ना, इस जन्म में तो नहीं

2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आशुतोष राजनीति में आने से पहले कई न्यूज़ चैनलों में पत्रकार भी रहे. 2014 में बीजेपी के हर्षवर्धन से चुनाव हार गए थे.

नई दिल्ली: पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे का एलान आशुतोष ने खुद ट्विटर पर किया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशुतोष का इस्तीफा ठुकरा दिया है. केजरीवाल ने आशुतोष के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ''हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार कर सकते हैं. ना, इस जनम में तो नहीं.''

फैसले पर दोबार विचार करें आशुतोष: आम आदमी पार्टी केजरीवाल से पहले आप नेता सांसद संजय सिंह ने आशुतोष के इस्तीफे को दुखद बताया है और उन्हें दोबारा फैसले पर विचार करने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने भी आशुतोष से मिलकर फैसले पर दोबारा विचार करने की बात कही है. संजय सिंह ने ट्वीट किया, ''हम सब मिलकर आशुतोष जी से अनुरोध करेंगे की वो अपना फ़ैसला वापस लें.'' गोपाल राय ने ट्वीट किया, ''आशुतोष का फैसला दुःखद. मिलकर करेंगे बात.

आशुतोष ने ट्वीट में क्या कहा? आशुतोष ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे का एलान करते हुए लिखा, ''हर यात्रा का एक अंत होता है. आम आदमी पार्टी के साथ खूबसूरत और क्रांतिकारी जुड़ाव भी आज खत्म हो गया. मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और पीएसी से निवेदन किया है कि वो मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. मैंने यह फैसला बेहद निजी कारणों के चलते लिया है. मैं पार्टी और अपने समर्थकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, धन्यवाद.''

आशुतोष के इस्तीफे पर कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया एक के बाद एक आम आदमी पार्टी से छोड़ते वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं की विदाई की तरफ इशारा करते हुए कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, ''हर प्रतिभासम्पन्न साथी की षड्यंत्रपूर्वक निर्मम राजनैतिक हत्या के बाद एक आत्ममुग्ध असुरक्षित बौने और उसके सत्ता-पालित, 2G धन लाभित चिंटुओं को एक और “आत्मसमर्पित-क़ुरबानी” मुबारक हो ! इतिहास शिशुपाल की गालियां गिन रहा है आज़ादी मुबारक.''

कपिल मिश्रा ने कहा- आज़ादी की मुबारक़बाद आशुतोष के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है.. आशुतोष जी को आज़ादी की मुबारक़बाद.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget