एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: ''पीएम मोदी हमसे जलिए मत', सीएम अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज

Arvind Kejriwal On PM Modi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में भ्रष्टाचार बढ़ गया है.

Arvind Kejriwal Karnataka Visit: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (4 मार्च) को कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ईमानदार लोगों से डरते हैं. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावणगेरे में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय जाते हैं और अपने भाषण में आम आदमी पार्टी का जिक्र करते हैं, लेकिन हम तो इन तीनों राज्यों में चुनाव ही नहीं लड़े. पीएम मोदी को डर लगता है. वो कहते हैं कि कट्टर ईमानदार लोगों से बचकर रहना. सही कह रहे हैं कि बचकर ही रहना. जितनी तेजी से आप देश में आगे बढ़ रही है, उससे पीएम मोदी जल रहे हैं. उन्हें तो हमसे सीखना चाहिए है.'' दरअसल पीएम मोदी ने रिजल्ट आने के बाद कहा था कि कट्टर ईमानदार लोग मोदी मर जा कह रहे हैं, 

क्या दावा किया? 
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि हमारी पार्टी में भ्रष्टाचार के लिए ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ (जीरो टॉलरेंस) की नीति है और पार्टी शासित पंजाब में एक मंत्री और एक विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि हम कट्टर ईमानदार हैं. हम कर्नाटक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे.  हम मुफ्त बिजली देंगे, अच्छे सरकारी स्कूल बनाएंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे. 

'भ्रष्टाचार दोगुना हो जाता है'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में '20 फीसदी कमीशन की सरकार थी. इस दौरान पीएम मोदी कर्नाटक आए और आरोप लगाया कि (2018 के चुनावों के दौरान) यहां 20 प्रतिशत कमीशन की सरकार है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर राज्य में 'डबल इंजन की सरकार' बनती है तो वह भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे. 

उन्होंने कहा कि लोगों ने पीएम मोदी की बातों पर विश्वास किया और 'डबल इंजन सरकार' (केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकार) बनाई. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार 20 फीसदी से 40 फीसदी तक दोगुना हो गया है. केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं पूरे देश का दौरा करूंगा और सभी से कहूंगा कि डबल इंजन की सरकार न बनाएं. डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार दोगुना हो जाता है. हमें नए इंजन की सरकार चाहिए.’’

ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: 'ये कट्टर लोग कहते हैं कि मर जा मोदी, लेकिन देश कह रहा है...', BJP की जीत के बाद बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget