एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना, बोले- 'लोगों के साथ धोखा हुआ है'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के दिल्ली में दिए आज के भाषण पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ एक बार फिर धोखा हुआ है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. अब इस बयान का आप सरकार ने पलटवार किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ एक बार फिर धोखा हुआ है. उन्होंने कहा, ''रजिस्ट्री का क्या हुआ? कच्ची कॉलोनियों के साथ फिर धोखा? लोगों को उम्मीद थी आज रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी. लेकिन फिर धोखा? पहले कांग्रेस झूठे वादे करती थी, अब बीजेपी ने भी वही किया पर चिंता मत करना. हमने कच्ची कालोनियों में सभी विकास के काम करवाए, अब इनसे रेजिस्ट्री भी करवा के देंगे.''

इसके साथ ही पीएम मोदी के भाषण का जवाब देने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने डेढ़ घंटे भाषण दिया है जिसमें उम्मीद थी कि सौ आदमियों को रजिस्ट्री दी जाएगी लेकिन एक को भी रजिस्ट्री नहीं दी गई. इससे चालीस लाख लोगों को बहुत निराशा हुई है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने लोगों को वैसे ही ठगा है जैसे पहले कांग्रेस ठगती थी.

आप नेता ने कहा कि कांग्रेस भी पहले चुनाव में कहती थी कि प्रोविज़नल ले लो और बीजेपी ने भी कह दिया कि टाईम लगेगा. उन्होंने कहा कि यह अनाधिकृत कॉलोनी वालों के साथ धोखा रैली थी. मनीष सिसोदिया ने कहा, ''मैं इन लोगों को कहना चाहता हूं कि भरोसा रखिए केजरीवाल ही रजिस्ट्री भी दिलाएंगे. जैसे इन कालोनियों में केजरीवाल ने काम कराया है.'' मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने कहा कि आज 93 फीसदी घरों में पाइप लाईन से पानी जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ़ आधी दिल्ली में पानी आता था.

पीएम ने क्या कहा था 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि दिल्ली मेट्रो के फेज-4 को लेकर अगर यहां की राज्य सरकार ने बेवजह के अड़ेंगे न लगाए होते, तो इसका काम भी काफी पहले शुरू हो गया होता. इसलिए मैं कहता हूं कि आप के नाम पर राजनीति करने वाले, आपकी तकलीफों को कभी न समझे हैं और न समझने का इरादा है.

NRC पर पीएम मोदी बोले- इसे लेकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं, डिटेंशन सेंटर की बात झूठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
मणिपुर CM के काफिले पर हमला मामले में NIA ने दो और आरोपियों को दबोचा
मणिपुर CM के काफिले पर हमला मामले में NIA ने दो और आरोपियों को दबोचा
OYO होटल के कमरे में मिला मृत कपल, पुलिस की जांच जारी
OYO होटल के कमरे में मिला मृत कपल, पुलिस की जांच जारी
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Embed widget