एक्सप्लोरर

केजरीवाल सरकार के तीन साल: अभी भी अधूरे हैं कई वादे, BJP-कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

14 फरवरी 2015 को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे.केजरीवाल ने कहा है कि सरकार ईमानदार हो तो सब है मुमकिन, जरूरत होती है साफ नीयत की!

नई दिल्ली: दिल्ली में आज केजरीवाल सरकार तीन साल पूरे हो गए हैं. 14 फरवरी 2015 को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे. तीन साल पूरा होने के मौके पर केजरीवाल और उनके मंत्री फोन इन कार्यक्रम के जरिए जनता के सवालों के जवाब देंगे. इस कार्यक्रम में केजरीवाल और उनके मंत्री अपनी सरकार के कामों को गिनाएंगे. वहीं, तीन साल बाद भी अधूरे वादों को लेकर विपक्ष केजरीवाल सरकार का विरोध करेगा. जनता से संवाद करेंगे केजरीवाल और उनके मंत्री एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर केजरीवाल औऱ उनके मंत्री बैठकर फोन इन कार्यक्रम से जनता से संवाद करेंगे. केजरीवाल की पार्टी गाने भी लॉन्च करने वाली है. आज एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले फोन-इन कार्यक्रम में सीएम व मिनिस्टर्स से सवाल पूछे जा सकेंगे. सीएम और कैबिनेट मिनिस्टर दिल्ली सरकार के कामकाज के बारे में लोगों को बताएंगे और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करेंगे. केजरीवाल के वादों की हकीकत क्या है? अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान पूरी दिल्ली में वाई-फाई लगाने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बाद भी ये वादा पूरा नहीं हुआ. वहीं, उन्होंने कहा था कि दिल्ली में अपराध रोकने के लिए पूरी दिल्ली को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा. लेकिन ये वादा भी वह अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं. इसके अलावा केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में सभी अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा. जबकि अभी भी करीब 1639 कॉलोनी नियमित नहीं की गई हैं. हालांकि केजरीवाल ने इन सबके बीच बिजली बिल के दाम घटाने का वादा पूरा किया है. उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए एक गीत जारी करेगी आप आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर अपनी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए एक गीत जारी करेगी, ‘अभी हुआ तीन साल केजरीवाल, आगे होगा शानदार पांच साल केजरीवाल.’ स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरे क्षेत्रों में पिछले तीन साल के सरकार के कामकाज को रेखांकित करने के लिये तैयार किया गया है. यह गाना गायक विशाल डडलानी ने संगीतबद्ध और गाया है, जबकि इसके बोल पार्टी नेता दिलीप पांडे के हैं. Aam Admi Party (AAP)'s workers shout slogans from behind a barricade as Delhi Chief Minister Shri Arvind Kejriwal's car arrives at a city court in Mumbai on January 20, 2016. Kejriwal appearead in a local court for a case filed during the last elections in 2014 against his party violation of code of conduct. AFP PHOTO/ INDRANIL MUKHERJEE / AFP PHOTO / INDRANIL MUKHERJEE दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी आज दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. यह प्रदर्शऩ केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, विकास और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे शीला दीक्षित और अजय माकन केजरीवाल सरकार के खिलाफ शीला-माकन साथ-साथ आम आदमी पार्टी के तीन साल के शासन को फेल्योर शासन बताते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस आज एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय मकान और दिल्ली की पूर्व मुख्य मंत्री शीला दीक्षित इसे संबोधित करेंगे. इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस के के बड़े नेता मौजूद रहेंगे. केजरीवाल ने जारी किया संदेश विज्ञापन वहीं, सरकार के तीन साल पर होने पर अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह एक टीवी संदेश जारी किया है. केजरीवाल कह रहे हैं कि सरकार ईमानदार हो तो सब है मुमकिन, जरूरत होती है साफ नीयत की!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget