एक्सप्लोरर

'BJP ने गुजरात चुनाव नहीं लड़ने की शर्त पर दिया ऑफर...', अरविंद केजरीवाल का दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी ने उनको चुनाव से हटने के लिए ऑफर दिया है. यहां जानिए उन्होंने और क्या कुछ कहा.

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने शनिवार (5 अक्टूबर) को बड़ा खुलासा किया. गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के बीच अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव से हटती है तो बीजेपी (BJP) ने जांच में उलझे मंत्रियों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को छोड़ने की पेशकश की है. यह बात उन्होंने एनडीटीवी के टाउनहॉल कार्यक्रम में कही. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी ने उनको ऑफर भी दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी ने पहले मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) से संपर्क किया था और अब वे उनसे भी संपर्क कर रहे हैं. केजरीवाल ने कहा, "मनीष सिसोदिया ने आप छोड़कर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया, उन्होंने अब मुझसे संपर्क किया है ... उन्होंने कहा है कि यदि आप गुजरात छोड़कर वहां चुनाव नहीं लड़ते हैं तो हम सत्येंद्र जैन और सिसोदिया दोनों को छोड़ देंगे और उनके विरुद्ध सभी आरोप हटा देंगे."

'वे कभी सीधे संपर्क नहीं करते'

जब अरविंद केजरीवाल से यह पूछा गया कि उनको यह प्रस्ताव किसने दिया, केजरीवाल ने कहा, "मैं अपने किसी का नाम कैसे ले सकता हूं... प्रस्ताव उनके माध्यम से आया है... देखिए वे (भाजपा) कभी सीधे संपर्क नहीं करते. वे एक से दूसरे मित्र के पास जाते हैं और फिर संदेश आप तक पहुंचता है."

'बीजेपी डरी हुई है'

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और गुजरात में एक साथ चुनाव करवाए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "दिल्ली में एक साथ एमसीडी चुनाव (MCD Election) कराने से यह नहीं दिखता कि केजरीवाल को घेरा गया है. इससे पता चलता है कि बीजेपी डरी हुई है. अगर उन्हें दोनों जगहों पर जीत का भरोसा होता तो वे इस तरह की बात पर जोर नहीं देते. तथ्य यह है कि बीजेपी को डर है कि वे गुजरात और दिल्ली एमसीडी चुनावों में हार जाएंगे, इसलिए उन्होंने सुनिश्चित किया है कि दोनों चुनाव एक ही समय में हों."

AAP Vs BJP

गौरतलब है कि दिल्ली के एमसीडी चुनाव और गुजरात के विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही राज्यों में राजनीतिक पारा चरम पर पहुंच गया है. आप के नेताओं पर केंद्रीय एजेंसी शिकंजा कसती नजर आ रही हैं. वहीं केजरीवाल पहले ही यह बात कह चुके हैं कि गुजरात चुनाव तक बहुत से लोगों को जेल हो सकती है, लेकिन वे डरेंगे. उधर, बीजेपी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ झूठ बोलते हैं और वे दिल्ली में भी फेल हो चुके हैं और गुजरात में उनका कोई आधार नहीं है. बता दें कि गुजरात में दो चरण में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 1 दिसंबर तो मतदान होगा और दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे.

ये भी पढ़ें- Sukesh Chandrashekhar: ठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों पर बोले डिप्टी CM सिसोदिया- 'सुना है नड्डा जी अगले हफ्ते उसे BJP में शामिल करवाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget