एक्सप्लोरर

'अगर ऐसा हुआ तो सेना से भी ज्यादा खतरनाक...', चीन के मैगा डैम प्रोजेक्ट पर अरुणाचल के CM ने क्यों दी ऐसी चेतावनी?

Pema Khandu: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने चेतावनी दी है कि चीन का यारलुंग त्सांगपो नदी पर बन रहा मेगा डैम भारत के लिए एक "वाटर बम" साबित हो सकता है.

Pema Khandu: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि चीन ब्रह्मपुत्र नदी (तिब्बती नाम यारलुंग त्सांगपो) पर जो विशाल डैम बना रहा है, वह भारत के लिए "वाटर बम" जैसा खतरा बन सकता है. उन्होंने इसे सैन्य खतरे से भी बड़ा मुद्दा बताया और कहा कि यह डैम हमारे आदिवासी समुदायों, आजीविका और जीवन के लिए विनाशकारी हो सकता है.

पानी छोड़ दिया तो सियांग बेल्ट हो जाएगा तबाह
खांडू ने चेताया कि अगर डैम बन जाने के बाद चीन अचानक पानी छोड़ देता है तो अरुणाचल की सियांग बेल्ट पूरी तरह बर्बाद हो सकती है. खासतौर पर आदि जनजाति और अन्य समूहों की भूमि, संपत्ति और जीवन गंभीर खतरे में आ जाएंगे.

चीन नहीं है जल-साझेदारी समझौते का हिस्सा
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय जल-साझेदारी संधि का सदस्य नहीं है, इसलिए वह भारत, बांग्लादेश और असम की ओर बहने वाले ब्रह्मपुत्र बेसिन में पानी छोड़ने के लिए बाध्य नहीं है. अगर चीन इस संधि का हिस्सा होता, तो यह डैम भारत के लिए फायदेमंद भी हो सकता था और बरसाती बाढ़ से भी राहत मिल सकती थी. मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि अगर चीन ने अंतरराष्ट्रीय जल संधियों पर हस्ताक्षर किए होते, तो यह डैम परियोजना भारत के लिए समस्या नहीं, बल्कि एक वरदान बन सकती थी. उन्होंने बताया कि इन समझौतों के तहत किसी भी देश को नदी के निचले हिस्सों में जलीय जीवन बनाए रखने के लिए एक तय मात्रा में पानी छोड़ना जरूरी होता है.

दुनिया का सबसे बड़ा डैम, 60,000 मेगावॉट बिजली
चीन ने 2024 में 137 अरब डॉलर की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. यह डैम 60,000 मेगावॉट बिजली पैदा करेगा और इसे दुनिया का सबसे बड़ा जलविद्युत डैम माना जा रहा है. इसे 2021 में चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग की बॉर्डर यात्रा के बाद घोषित किया गया था. 

चीन पर भरोसा नहीं
खांडू ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुद्दा यह है कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता. कोई नहीं जानता कि वह कब क्या कर देगा. यह डैम भारत के लिए सैन्य खतरे से भी ज्यादा बड़ा मुद्दा है.' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget