एक्सप्लोरर

Arunachal Pradesh Elections: भगवामय हुआ अरुणाचल, 60 में से 46 सीटों पर बीजेपी का परचम, 1 सीट पर सिमटी कांग्रेस

BJP In Arunachal Pradesh: एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में बंपर जीत हासिल की है. 60 सीटों में से 46 अपने नाम कर लीं.

Arunachal Pradesh Assembly Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है. भगवा पार्टी ने राज्य की 60 सीटों में से 46 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी विधानसभा की 10 सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत चुकी थी. वहीं कांग्रेस पार्टी को सिर्फ एक सीट से ही संतोष करना पड़ा.

बीजेपी ने लुमला, चयांगताजो, सेप्पा (ईस्ट), पालिन, कोलोरियांग, दापोरिजो, रागा, दुमपोरिजो, अलांग (वेस्ट), दाम्बुक, तेजू, चांगलॉन्ग (साउथ), चांगलॉन्ग (नॉर्थ), नामसांग, खोंसा (वेस्ट), बोर्दुरिया-बोगापानी और पोंगचाऊ-वक्का जैसी सीटों पर जीत हासिल की है. इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) को 5 सीट पर जीत मिली. पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने 2 सीट जीती है.

एनसीपी और कांग्रेस की हालत खस्ता

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खाते में सिर्फ एक सीट आई है. खोंसा ईस्ट सीट निर्दलीय वांग्लाम सविन ने जीत ली है. विपक्षी कांग्रेस ने 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन वह कहीं भी जीतती नहीं दिखी. बीजेपी उम्मीदवारों के 10 सीटों पर निर्विरोध चुने जाने के बाद राज्य की शेष 50 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था.

निर्विरोध चुने जाने वालों में मुक्तो सीट से मुख्यमंत्री पेमा खांडू, चौखम से उप मुख्यमंत्री चौना मीन, ईटानगर से पार्टी के वरिष्ठ नेता टेकी कासो, टलीहा से न्यातो दुकम और रोइंग सीट से मुचू मिथी शामिल हैं. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आज 2 जून को समाप्त हो रहा है.

50 सीटों पर 133 उम्मीदवार थे मैदान में

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि वोटों की गिनती सुबह छह बजे सभी 24 केंद्रों पर एक साथ शुरू हुई. पोस्टल बैलट की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई. राज्य की 50 विधानसभा सीटों पर 133 उम्मीदवार मैदान में थे जबकि दो लोकसभा सीटों पर 14 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है. दोनों लोकसभा सीटों के लिए मतों की गणना 4 जून को देश की अन्य लोकसभा सीटों के साथ ही होगी.

ये भी पढ़ें: Pema Khandu Profile: CM रहते कांग्रेस से की बगावत, जानिए कौन हैं पेमा खांडू, जिनके नेतृत्व में अरुणाचल में खिला कमल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
Air India के खतरनाक टर्बुलेंस घटना की जांच करेगी AAIB, 24 लोगों को लगी थी चोट
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget