एक्सप्लोरर

कल दोपहर 2:30 बजे होगा अरुण जेटली का अंतिम संस्कार, दर्शन के लिए BJP मुख्यालय में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज एम्स में निधन हो गया. वह 66 साल के थे. उनके निधन पर हर क्षेत्र के लोगों ने शोक-संवेदना व्यक्त की है. बता दें कि वह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज एम्स में चल रहा था.

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज एम्स में 66 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से देशभर में गम का माहौल है. नेता, अभिनेता से लेकर विभिन्न जगत के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अब अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके निजी आवास ईस्ट ऑफ कैलाश पर ले जाया जाएगा.

खबरों के मुताबिक बीजेपी नेता के शव को कल सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं के दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा. इसके लिए दोपहर बाद दो बजे उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा. अंतिम संस्कार ढाई बजे होने की उम्मीद है.

बीजेपी के लिए 'अशुभ अगस्त'- वाजपेयी, सुषमा के बाद अब जेटली ने इसी महीने में दुनिया को कहा अलविदा

बता दें कि अरुण जेटली का कद पार्टी में काफी बड़ा था. वह पार्टी में रणनीति बनाने के माहिर माने जाते थे. अब उनके निधन से बीजेपी ने एक कुशल नेता के अलावा एक रणनीतिकार भी खोया है. वित्त मंत्री रहते अरुण जेटली ने आर्थिक मोर्चे पर अनेक ऐसे फैसले लिए जिसे सालों याद रखा जाएगा.

अरुण जेटली का निधन: सीएम नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने जताया शोक, बोले- इस क्षति की पूर्ति नहीं हो सकती है

मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में गरीब और पिछड़े लोगों को बैंक से जोड़ने के लिए जनधन योजना की शुरुआत की. इस योजना की सफलता ने देश के अंतिम लोगों को बैंक की सुविधा से जोड़ा जिसके बाद मोदी सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर अपना दूसरा कदम बढ़ाया. लगभग योजनाओं में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना की शुरुआत की गई. इससे बीच के बिचौलिए खत्म हुए और लोगों के हक का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचा.

नहीं रहे जेटली: पीएम मोदी ने परिवार से की बात, पत्नी और बेटे ने कहा- विदेश दौरा रद्द ना करें

अरुण जेटली ने वित्त मंत्री रहते हुए एसबीआई को भी जोड़ने का काम किया. एसबीआई समूह बैंक तमाम बैंक को जोड़कर उन्होंने एक बैंक बनाया जिससे एसबीआई के मजबूत बैंक के रूप में उभरा. मुद्रा योजना लागू की गई और इससे आम लोगों को स्वराजगार की ओर प्रेरित किया गया. इसमें आसानी से लोगों को लोन मिले इसकी व्यवस्था की गई.

अरुण जेटली- एक ‏शख्सियत, 3 अलग पहचान: शानदार वकील, अनुभवी सांसद और काबिल मंत्री

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget