एक्सप्लोरर

CBI vs CBI: जेटली ने कहा, 'दोनों बड़े अधिकारी आरोपी, इसलिए CVC करेगी जांच', जानें 10 बड़ी बातें

CBI vs CBI: अरुण जेटली ने कहा कि सीबीआई देश की प्रीमियर जांच एजेंसी है. उसकी गरिमा बनी रहे यह जरूरी है.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया है. विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं कि अब जांच एजेंसी की जांच कौन करेगा? राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज करने वाले आलोक वर्मा को छुट्टी पर क्यों भेजा गया? क्या आलोक वर्मा राफेल डील की जांच शुरू करने वाले थे इसलिए उन्हें छुट्टी पर भेजा गया? सभी सवाल का जवाब मोदी सरकार ने दिया है. 10 प्वांइट्स में समझें-

1. सीबीआई में फेरबदल के बीच नई दिल्ली में कैबिनेट की बैठक हुई. कैबिनेट ब्रिफिंग में शीर्ष मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद मौजूद थे. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सीबीआई के शीर्ष अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि सीबीआई निदेशक और विशेष निदेशक के एक दूसरे के खिलाफ आरोपों के चलते विचित्र और दुर्भाग्यपूर्ण हालात बने हैं.

2. जेटली ने आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेजे जाने को लेकर कहा, ''सीबीआई की संस्थागत ईमानदारी और विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए इसके निदेशक और विशेष निदेशक को हटाने का फैसला लिया गया.'' सीवीसी ने दोनों शीर्ष अधिकारियों को हटाने की सिफारिश की.

3. वित्त मंत्री कहा, ''एसआईटी की जांच जारी रहने तक अंतरिम व्यवस्था के तौर पर सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा, विशेष निदेशक राकेश अस्थाना छुट्टी पर रहेंगे.'' केंद्र यह भी साफ किया अगर अधिकारी निर्दोष होंगे तो उनकी वापसी हो जाएगी. आलोक वर्मा की जगह फिलहाल संयुक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को अंतरिम सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया है.

CBI पर किसने क्या कहा? कांग्रेस बोली- राफेल डील की जांच करने वाले थे आलोक वर्मा इसलिए हुई छुट्टी

4. जेटली ने कहा कि सीवीसी की अनुशंसा पर एक एसआईटी इस पूरे मामले की जांच करेगी. जेटली ने कहा, ''बड़े अधिकारियों ने जो भी शिकायतें की है वो सीवीसी के पास की है. सीवीसी के पास आरोप-प्रत्यारोप के दस्तावेज हैं. सीवीसी ने सेक्शन 8 सीवीसी एक्ट और दिल्ली पुलिस इस्टैब्लिशमेंट एक्ट की धारा चार (1) के तहत ये सिफारिश की कि इन आरोपों की जांच न तो ये दो अधिकारी (राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा) कर सकते हैं. क्योंकि दोनों पर आरोप है और न ही इसकी निगरानी कोई एजेंसी कर सकती है. इसलिए जबतक इसकी जांच होगी और सीबीआई पर लोगों का भरोसा बरकरार रहे, दोनों ही अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है. यह अंतरिम फैसला है.''

5. राफेल डील की जांच की वजह से आलोक वर्मा की छुट्टी किये जाने के विपक्षी दलों के आरोपों को जेटली ने बकवास बताया. उन्होंने कहा, ''क्या दो अधिकारी जो जांच का सामना कर रहे हैं वो ही अपनी जांच करवाएं? विपक्ष के आरोप गलत हैं.'' जेटली ने आगे कहा कि विपक्ष अगर किसी अधिकारी का समर्थन करता है तो उससे अधिकारी की छवि को भी नुकसान होगा. सीबीआई पर सवाल उठे तो इसका फायदा घोटालेबाजों को ही होगा.

CBI vs CBI: क्या है आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना की लड़ाई? पढ़ें A से Z तक पूरी कहानी

6. अरुण जेटली ने कहा कि सीबीआई देश की प्रीमियर जांच एजेंसी है. उसकी गरिमा बनी रहे यह जरूरी है. सीबीआई की संस्थागत गरिमा बनाए रखना और इस दिशा में कदम उठाना अनिवार्य है.

7. 15 अक्टूबर को डायरेक्टर आलोक वर्मा के आदेश पर स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई. गिरफ्तारी से बचने के लिए अस्थाना कोर्ट चले गए. जिसके बाद कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए कहा कि अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनी रहे. इससे पहले अस्थाना ने आलोक वर्मा के खिलाफ सीवीसी के पास शिकायत की थी.

8. आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच लड़ाई को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों अधिकारियों को तलब किया. कई दिनों से चल रहे घटनाक्रम के बीच देर रात दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया. उनकी जगह 1986 बैच के ओड़िशा कैडर के आईपीएस अधिकारी एम. नागेश्वर राव को निदेशक नियुक्त किया गया.

रिश्वत कांड: वर्मा और अस्थाना छुट्टी पर, जानिए कौन हैं सीबीआई के 'नए बॉस' एम नागेश्वर राव?

9. राव ने पद संभालते ही विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही टीम में बड़े बदलाव किए. विपक्षी दलों ने इस फैसले पर भी सवाल उठाए हैं.

10. सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने खुद को छुट्टी पर भेजे जाने के सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. कोर्ट शुक्रवार को वर्मा की याचिका पर सुनवाई करेगा. वर्मा ने संयुक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को एजेंसी का अंतरिम निदेशक बनाने के सरकार के फैसले को भी चुनौती दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget