एक्सप्लोरर

अरुण जेटली के निधन पर एलके आडवाणी ने जताया दुख, कहा- शानदार सांसद और प्रशासक थे

बीजेपी के नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है. उनके निधन पर लाल कृष्ण आडवाणी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि वह एक शानदार सांसद और प्रशासक थे.

नई दिल्लीः देश के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के सांसद अरुण जेटली का निधन हो गया है. उनके निधन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी ने दुख जताया है. लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि अरुण जेटली कानून के अलावा एक उत्कृष्ट सांसद और एक महान प्रशासक भी थे. वह पार्टी के लिए दशकों से समर्पित कार्यकर्ता थे. जब मैं बीजेपी का अध्यक्ष था तब जेटली पार्टी में शामिल हुए थे और जल्द ही सबके चहेते बन गए.

जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आडवाणी कहा, ''अरुण जी को उनके तेज और विश्लेषणात्मक दिमाग के लिए जाना जाता था. वह जटिल से जटिल समस्याओं का भी समाधान निकाल लेते थे. वह एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने राजनीति के साथ-साथ अपनी दोस्ती को काफी महत्व दिया और उसे आगे बढ़ाया.''

बता दें कि अरुण जेटली पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे. एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी समेत विपक्षी नेताओं ने भी शोक जताया है.

आडवाणी ने कहा, ''जेटली के निधन की खबर सुनकर मुझे काफी दुख पहुंचा है. मैंने एक और नजदीकी नेता, पार्टी के सहकर्मी को खो दिया. वह न सिर्फ अति गंभीर नेता थे बल्कि जाने माने कानूनी विशेषज्ञ भी थे.''

पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ''राजनीति में मृदुभाषी होने के लिए भी अरुण जेटली को याद किया जाएगा. वह नेक दिल इंसान थे. वह भोजन प्रेमी थे. वह हमेशा मुझे अच्छे रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी देते रहते थे. हर दिवाली वह अपने परिवार के साथ मेरे घर मिलने आते थे.''

जेटली का निधन न सिर्फ पार्टी बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है. जेटली का निधन मेरे लिए अपूर्णीय क्षति है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. संगीताजी, सोनाली, रोहन और उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना. ऊं शांति.

अरुण जेटली के निधन पर राजस्थान के CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget