एक्सप्लोरर

Assembly Election 2022: विधानसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के लिए BJP का खास प्लान, 150 नेता तैयार

Assembly Election News: BJP नेताओं ने कहा कि 100 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 44 विधानसभा क्षेत्रों में जिला प्रभारी के तौर पर काम करने के लिए तैनात किया गया है.

UP and Uttarakhand Assembly Election: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) करीब आने के साथ, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 150 से ज्यादा वरिष्ठ नेता, पार्टी की जीत के लिए काम करने के लिए दिल्ली से दोनों राज्यों में जा रहे हैं. यहां BJP नेताओं ने कहा कि 100 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 44 विधानसभा क्षेत्रों में जिला प्रभारी के तौर पर काम करने के लिए तैनात किया गया है. ये नेता प्रचार को दिशा देने, प्रचार-अभियान में कॉर्डिनेशन करने के साथ ही बूथ मैनेजमेंट का काम देखेंगे.

जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर काम कर रहे BJP नेताओं की टीम की निगरानी BJP की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और वर्तमान महासचिव दिनेश प्रताप सिंह करेंगे. उत्तर प्रदेश में तैनात दिल्ली BJP के वरिष्ठ नेता ने कहा, “जहां पार्टी चुनाव लड़ रही है वहां मदद के लिए विभिन्न राज्यों के नेताओं को भेजने की प्रक्रिया सामान्य है. दिल्ली से उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की निकटता का मतलब है कि वहां काम करने वाले हमारे नेताओं का जमीनी स्तर पर कुछ प्रभाव होगा.”

ये भी पढ़ें- Goa Liberation Day: 'गोवा के लोगों ने भारत के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक आजादी की लौ को जलाकर रखा'- मुक्ति दिवस के मौके पर बोले पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेताओं की टीम, नौ जिलों के इन 44 विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 50 दिन स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर पार्टी की संगठनात्मक और बूथ प्रबंधन रणनीतियों को मजबूत करने में बिताएगी. नेता ने कहा, “उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 44 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की थी. हमारा लक्ष्य सिर्फ उन्हें बरकरार रखना ही नहीं बल्कि उनकी संख्या बढ़ाना भी है.”

दिल्ली BJP के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अशोक गोयल देवराहा और सुनील यादव, प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी, आदित्य झा, मोहन लाल गोहरा और ब्रजेश राय, पूर्व महापौर जय प्रकाश जेपी उत्तर प्रदेश में तैनात हैं. उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय के लिए दिल्ली भाजपा के 60 नेताओं को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें- Golden Temple Sacrilege: बेअदबी मामले पर गठित SIT दो दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट, केजरीवाल ने जताई साजिश की आशंका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget