एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सेना ने किया 'राजौरी मैराथन' का आयोजन, 1200 प्रतिभागियों ने लिया भाग

J&K News: जम्मू-कश्मीर में 'फिट इंडिया' मूवमेंट के तहत भारतीय सेना ने 'राजौरी मैराथन' का आयोजन किया. इसमें कुल 1200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

J&K News: भारतीय सेना की ओर से रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक मैराथन का आयोजन किया गया. बताया जा रहा है कि 'फिट इंडिया' मूवमेंट के रूप में और राष्ट्रीय मैराथन सर्किट पर राजौरी की मान्यता को सुविधाजनक बनाने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया गया था. मैराथन के बाद प्रतियोगियों को डिजिटल प्रमाण पत्र और 'फिनिशर' पदक के साथ 4 लाख रुपये नकद के पुरस्कार प्रदान किए गए.

सेना ने किया 'राजौरी मैराथन' का आयोजन 

जम्मू-कश्मीर में सेना की ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन ने राजौरी जिले के एएलजी में 'राजौरी मैराथन' का आयोजन किया. इस मैराथन में जम्मू, नौशेरा, अखनूर और पुंछ जैसे दूर-दराज के स्थानों से आए तमाम प्रतिभागियों समेत कुल 1200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने इस आयोजन को सफल बनाया.

मैराथम में हिस्सा लेने वाले एक प्रतिभागी उस्मान का कहना है, 'मुझे बहुत खुशी है कि भारतीय सेना ने 'फिट इंडिया मूवमेंट' के एक हिस्से के रूप में यहां इस मैराथन का आयोजन किया है. यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जो हमें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती है.'

बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी मैराथन

एक अन्य प्रतिभागी असीम का कहना है, 'इस मैराथन में भाग लेने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. यह बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा है. शारीरिक गतिविधियों की मदद से युवा रोगों से दूर रहेंगे. हमारे बच्चों में कई प्रतिभाएं हैं, उन्हें खुद को साबित करने के लिए एक मौका की तलाश है.' असीम ने राजौरी मैराथन के आयोजन के लिए भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया है. साथ ही ऐसे आयोजनों में लड़कियों को भाग लेने को कहा है. उनका कहना है, 'मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए भारतीय सेना का बहुत आभारी हूं. मैं लड़कियों से इन आयोजनों में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील करना चाहूंगा ताकि वे भी स्वस्थ और फिट रह सकें.'

प्रतिभागियों ने सेना का व्यक्त किया आभार

मैराथन में भाग लेने वाली एक अन्य प्रतिभागी नाहिदा ने कार्यक्रम के लिए अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया और कहा कि मैराथन में दौड़ते समय सेना के जवानों ने उन्हें बहुत प्रेरित किया. नाहिदा ने कहा, 'हमने इस मैराथन में बहुत आनंद लिया है. हम काफी थके हुए थे, हालांकि सेना के जवानों ने हमें प्रेरित किया.'

इसे भी पढ़ेंः
Cruise Drugs case: ड्रग्स केस में नवाब मलिक के आरोपों पर BJP नेता मोहित कम्बोज क्या कुछ बोले

चीन के मुद्दे पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, कहा- लाल आंखें विपक्ष को दिखाई जाती हैं, वादा देश के दुश्मन को दिखाने का था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget