एक्सप्लोरर

युवक को जीप पर बांधने वाले मेजर गोगोई होटल में लड़की संग घुसने को लेकर विवादों में फंसे

याद हो कि मेजर नितिन लीतुल गोगोई ने पिछले साल सेना की टीम को पथराव से बचाने के लिए एक शख्स को गाड़ी के बोनट पर बांध दिया था.

श्रीनगर: सेना के मेजर नितिन लीतुल गोगई को एक होटल में झगड़े के बाद पुलिस ने आज कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया. मेजर 18 साल की एक युवती के साथ होटल में घुसना चाहते थे. होटल स्टाफ ने युवती के साथ घुसने की इजाजत नहीं दी. इस पर वहां झगड़ा हो गया. याद हो कि मेजर नितिन लीतुल गोगोई ने पिछले साल सेना की टीम को पथराव से बचाने के लिए एक शख्स को गाड़ी के बोनट पर बांध दिया था.

होटल में आज हुई घटना के संबंध में जम्मू कश्मीर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोगोई ने पुलिस से कहा कि वह एक सोर्स मीटिंग के लिए होटल आए थे. अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह हुई जब मेजर गोगोई अपने सैन्यकर्मी चालक और युवती के साथ डलगेट स्थित होटल पहुंचे.

पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर न करने की इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि लीतुल गोगोई के नाम पर होटल में दो अतिथियों के एक रात के प्रवास के लिए ऑनलाइन बुकिंग हुई थी. दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने वाली पुलिस के अनुसार मेजर से होटल स्टाफ ने कहा कि वह युवती के साथ कमरे में एंट्री नहीं कर सकते. इस पर स्टाफ और गोगोई के चालक के बीच विवाद हो गया.

होटल के दूसरे कर्मचारियों ने तत्काल मेजर और उनके ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस बुला ली. पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) स्वयम प्रकाश पाणि ने पुलिस अधीक्षक (उत्तर) को घटना की जांच का आदेश दिया. अधिकारी ने बताया कि पाणि ने निर्देश दिया है कि रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपी जाए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज और मेजर की तरफ से भरा गया कमरा रिजर्व करने का फॉर्म मांगा है.

अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर आधारित कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट को स्थिति से अवगत कराया गया. उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है. टिप्पणी मांगे जाने पर दिल्ली में सेना के सूत्रों ने बताया कि पुलिस जांच पूरी हो जाने और स्थितियां स्पष्ट हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारी ने बताया कि मेजर गोगोई की सैन्य यूनिट की एक टीम सेना पुलिस के साथ पहुंची. स्थानीय पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद गोगोई को उसे सौंप दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेजर ने दावा किया कि यह एक सोर्स मीटिंग थी. वहीं, रोती युवती ने पुलिस से कहा कि वह सेना अधिकारी के चालक को जानती थी और उसके साथ श्रीनगर आई थी.

इससे पहले पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि होटल ग्रांड ममता से झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और सेना के मेजर सहित सभी लोगों को थाने ले आई. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बाद में यह पता चला कि युवती सेना के एक अधिकारी से मिलने आई थी. बयान दर्ज करने के बाद अधिकारी को उनकी यूनिट को सौंप दिया गया. मामले की जांच के लिए महिला का बयान भी दर्ज किया जा रहा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget