एक्सप्लोरर

Indian Army: भारत-चीन के संबंध कैसे हों? चर्चा के लिए दिल्ली में पांच दिन की कॉन्फ्रेंस, भाग लेंगे तीनों सेना के अधिकारी

Army Commanders Conference 2022: सम्मलेन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित नौसेना और वायुसेना के प्रमुख भी संबोधित करेंगे.

Indian Army Commanders Conference 2022: भारत के चीन के साथ संबंध कैसे होने चाहिए. ये सोमवार से शुरु हो रहे भारतीय सेना के टॉप मिलिट्री कमांर्डस के सम्मलेन का विषय है. पांच दिनों तक राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सहित सेना की सभी सातों कमान के कमांडर्स हिस्सा लेंगे जो (7-11 नबम्बर) तक चलेगी.

भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि इस बार आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में सेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के अलावा सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स को भी संबोधन के लिए बुलाया है. इस बार दो खास विषयों पर विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है. पहला विषय है समकालीन भारत-चीन संबंध और दूसरा है टेक्नोलॉजिकल चैलेंज फॉर नेशनल सिक्योरिटी. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेंगे भाग
सम्मलेन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित नौसेना और वायुसेना के प्रमुख भी संबोधित करेंगे ताकि सेना के तीनों अंगों में ट्राई-सर्विस सिनेर्जी बढ़ाई जा सके. बता दें कि पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच अधिकतर विवादित इलाकों पर डिसइंगेजमेंट तो हो चुका है, लेकिन डेमचोक और डीबीओ जैसे पुराने मुद्दों को लेकर तकरार जारी है. इसके अलावा चीन की पीएलए सेना डि-एस्कलेशन और डि-इनडक्शन के लिए भी अभी तैयार नहीं है. 

एलएसी पर चीन के 50-60 हजार सैनिक
एलएसी के करीब ही चीन के 50-60 हजार सैनिक, टैंक, तोप और मिसाइल अभी भी तैनात हैं. एलएसी से सटे इलाकों में चीन अभी भी अपने एयर-बेस मजबूत करने और वहां लड़ाकू विमानों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्वी लद्दाख से सटे तिब्बत और अक्साई-चिन इलाकों में चीन अपना इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में जुटा है. चीन सीमावर्ती सड़कों को चौड़ा कर रहा है तो अपने सैनिकों के लिए स्थाई बैरक भी तैयार कर रहा है. 

चीन ने नई बॉर्डर रोड्स का नाम गलवान घाटी में मारे गए अपने सैनिकों के नाम पर रखा है. ऐसे में ऐसा लगता है कि चीन स्थाई शांति के लिए तैयार नहीं है. यही वजह है कि भारतीय सेना इस बात पर गहन चर्चा करना चाहती है कि चीन के साथ कैसे संबंध होने चाहिए. इसीलिए सैन्य कमांडर्स के साथ-साथ एक्सपर्ट्स को इस सम्मलेन में बुलाकर उनकी राय जानी जाएगी. 
 
साल में दो बार होती है कॉन्फ्रेंस 
वर्ष में दो बार होने वाला आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस सेना का सबसे उच्च-स्तर का सम्मलेन होता है, ताकि सैन्य रणनीति को मिलकर तैयार किया जा सके. इस साल का ये दूसरा संस्करण है. इस दौरान सेना की सभी सातों कमान के कमांडर्स सहित सेना मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ सैन्य अधिकारी रक्षा मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री एफेयर्स (डीएमए) के अधिकारियों से भी गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे. अंडमान निकोबार कमान के कमांडर भी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे. 

सेना के प्रवक्ता, कर्नल सुधीर चमौली के मुताबिक, पांच दिवसीय सम्मलेन के दौरान भारतीय सेना की टॉप लीडरशिप मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के परिप्रेक्ष्य में सेना की रणनीति तैयार करेगी. इस दौरान सेना के फ्यूचर रेडी फोर्स बनाने, सैन्य क्षमता बढ़ाने और आधुनिकिकरण पर खासी चर्चा की जाएगी. इसके अलावा सेना में आत्मनिर्भरता बढ़ाने (स्वदेशी हथियार और सैन्य साजो सामान), नई मानव संसाधन नीति और आधुनिक ट्रेनिंग पर गहन चर्चा की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Russia-Ukraine War: यूक्रेन कीव को करेगा ब्लैकआउट, 30 लाख लोगों को निकालने का प्लान तैयार

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget