एक्सप्लोरर

Meera Bai Controversy: मीरा बाई पर ऐसा क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल कि भड़क गए राजपूत नेता, बोले- माफी मांगो

Rajput Community: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मीरा बाई पर टिप्पणी से राजपूत समाज में आक्रोश फैल गया है. उनका कहना है कि माफी शब्दों से नहीं मंदिर में दण्डवत जाकर मांगनी चाहिए.

Arjun Ram Meghwal: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मीरा बाई के जीवन और परिवार पर की गई टिप्पणी ने राजपूत समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. राजपूत नेता और संगठनों ने मेघवाल की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की है. साथ ही ये भी कहा है कि माफी केवल शब्दों से नहीं बल्कि मेघवाल को मीरा बाई के मेड़ता स्थित मंदिर में जाकर नाक रगड़कर और दण्डवत माफी मांगनी चाहिए. जानकारी के अनुसार युवा शक्ति संयोजन के प्रमुख शक्ति सिंह बांदी कुई ने इस माफी की शर्त रखी है.

यह विवाद उस समय पैदा हुआ जब अर्जुन राम मेघवाल ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भक्त शिरोमणि मीरा बाई के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर टिप्पणी की. मेघवाल ने मंच से कहा कि मीरा का जीवन उतना विवादित नहीं था जितना इतिहास में प्रस्तुत किया जाता है. उन्होंने ये भी कहा कि मीरा के पति के मरने के बाद उनके देवर ने उनसे शादी का प्रस्ताव दिया था जो उनके जीवन का अहम विवाद था. मेघवाल ने इस टिप्पणी को ऐतिहासिक तथ्यों पर संशोधन के रूप में प्रस्तुत किया.

राजपूत धर्म और संस्कृति का सम्मान जरूरी

राजपूत समाज ने मेघवाल की इस टिप्पणी को भद्दी और अपमानजनक मानते हुए उनके खिलाफ रोष व्यक्त किया है. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने भक्त शिरोमणि मीरा बाई के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर महापाप किया है. उनका मानना था कि मेघवाल ने भक्ति और संस्कृति का अपमान किया है और इसके परिणामस्वरूप उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए. खाचरियावास ने ये भी आरोप लगाया कि मेघवाल ने इससे पहले बाबा साहब अंबेडकर का भी अपमान किया था.

राजपूत नेताओं का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ये समझना चाहिए कि उनके शब्दों से भारतीय संस्कृति, भक्ति और धर्म का अपमान हुआ है. एक और राजपूत नेता ने कहा कि मध्यकाल में विधवा महिलाओं का समाज में सम्मान था और वे या तो जोहर करतीं या फिर भक्ति में आत्मसात हो जाती थीं. उन्होंने मेघवाल से आग्रह किया कि उन्हें अपनी टिप्पणियों पर पुनर्विचार करना चाहिए और क्षत्रिय धर्म का सम्मान करना चाहिए.

नेताओं ने दी मेघवाल को बयानबाजी से दूर रहने की सलाह

कांग्रेस और बाकी राजपूत नेताओं का ये भी कहना है कि मेघवाल को अपनी बयानबाजी से दूर रहना चाहिए और माफी मांगने का तरीका सही होना चाहिए. उनका मानना है कि इस विवाद के बाद मेघवाल को राजनीति में अपना व्यवहार सुधारने की जरूरत है. केंद्रीय मंत्री के खिलाफ इस प्रकार के विवाद ने उनके राजनीतिक प्रभाव को भी प्रभावित किया है.

ये भी पढ़ें: Tsunami 2004: सांपों से भरे जंगल में दिया 'सुनामी' को जन्म, जल प्रलय में बची महिला ने जो बताया, वो कलेजा चीर देगा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget