एक्सप्लोरर

कश्मीर में उज्जवला लाभार्थी अर्जुमान को मिली सुरक्षा, मोदी ने जताई थी आतंकी हमले की आशंका

अर्जुमाना को पीएम मोदी की तारीफ करना और उनके लिए दुआ मांगना भारी पड़ रहा है. अर्जुमाना को आतंकी हमले का खतरा सता रहा है. इसका खुलासा खुद पीएम मोदी ने किया है.

नई दिल्ली: रमज़ान रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने की दुआ मांगने वाली उज्जवला योजना की लाभार्थी अर्जुमाना को खुद पीएम मोदी ने सुरक्षा मुहैया कराई है. पीएम मोदी ने आतंकी  हमले की आशंका के चलते केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को निर्देश दिया है कि अर्जुमाना को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए. बता दें कि अर्जुमाना जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाली है.

उज्ज्वला योजना के तहत अर्जुमाना को मिला था गैस कनेक्शन

गौरतलब है कि 28 मई को उज्जवला योजना के लाभार्थियों से नमो एप के ज़रिए बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में रहने वाली अर्जुमाना से भी बात की थी. तब रमजान चल रहे थे. रमजान के दिनों में पीएम मोदी से उज्ज्वला गैस योजना का अनुभव साझा करते हुए अर्जुमाना ने पीएम मोदी के दोबारा पीएम बनने की दुआ की थी, क्योंकि पीएम मोदी के कारण अर्जुमाना को गैस कनेक्शन नसीब हुआ था.

पीएम ने साझा किए थे अपने अनुभव

एबीपी न्यूज की एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, हाल में जब पीएम मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों के साथ रूटीन बैठक कर रहे थे तो उन्होंने सभी मंत्रियों से अपना वो अनुभव साझा किया था, जो उन्हें सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे बात करके मिल रहा है. इसी क्रम में पीएम मोदी ने उज्ज्वला लाभर्थियों से हुई बातचीत का अनुभव भी साझा किया था.

अर्जुमाना को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए- पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने अर्ज़ुमाना की तारीफ़ पर ख़ुशी ज़ाहिर की थी. पीएम मोदी ने ये भी आशंका जताई थी कि कहीं उनकी तारीफ़ करने के लिए अर्जुमाना आतंकियों के निशाने पर न आ जाएं. पीएम मोदी ने बैठक में जानकारी दी कि इसी आशंका के चलते उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को निर्देश दिया है कि अर्जुमाना को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए.

पीएम मोदी के बारे में अर्जुमाना ने क्या कहा था ?

28 मई को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से नमो एप के ज़रिए बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अर्जुमाना से भी बात की थी. बातचीत के दौरान अर्जुमाना ने उज्ज्वला योजना की तारीफ़ करते हुए कहा था कि  रमजान के पवित्र महीने में मैं दुआ करूंगी कि नरेंद्र मोदी सरकार दोबारा आए. उन्होंने कहा था कि एलपीजी सिलेंडर मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है.

बता दें कि 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत की गई थी. इसके तहत अभी तक 3.93 करोड़ कनेक्शन बाटे गए हैं. 2020 तक इस योजना के तहत 8 करोड़ बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड: रावत के पास इंसाफ मांगने गई थी विधवा महिला टीचर, सीएम ने कहा- ‘इसे गिरफ्तार करो’

हड़ताल पर जा सकते हैं दो दिन से भूखे रहकर काम कर रहे ‘दिल्ली मेट्रो’ के कर्मचारी

राष्ट्रपति कोविंद से पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बदसलूकी पर पुलिस ने कहा, सुरक्षा घेरा टूटा

भारी बारिश से रुकी अमरनाथ यात्रा, कल श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget