एक्सप्लोरर

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के पुस्तक विमोचन में पीएम मोदी का स्वच्छता पर खास संदेश

नई दिल्ली: संसद भवन के बालयोगी आडिटोरियम में मौका था लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के किताब के विमोचन का. पुस्तक विमोचन के इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अंदाज से और खास बना दिया और तालियों की गड़गड़ाहट बटोर कर ले गए. दरअसल संसद भवन की बालयोगी ऑडिटोरियम में किताब के विमोचन के वक्त पीएम ने उसपर लगे धागे को खोलकर सजावटी कवर हटाया. लेकिन इसके बाद उस हटाए हुए कवर को लेने कोई नहीं आया तो पीएम मोदी ने उसे नीचे गिराने की बजाए मोड़कर अपनी जेब में रख लिया. पीएम का यह अंदाज देख कार्यक्रम में खूब तालियां बजी. गौरतलब है कि पीएम मोदी हमेशा लोगों से स्वच्छता के लिए जागरूक करते रहते हैं. स्वच्छता की तरफ पीएम के झुकाव का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने गांधी जयंती यानि दो अक्टूबर के मौके पर साल 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी. जब आज पीएम ने इसका पालन किया तो लोगों वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनकी सराहना की. प्रधानमंत्री मोदी ने स्पीकर सुमित्रा महाजन द्वारा लिखे गए नाट्य पुस्तिका 'मातोश्री ' का विमोचन किया. ये नाटक देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवनकाल पर आधारित है. अहिल्याबाई होलकर ने वर्ष 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र में फैले हुए होलकर साम्राज्य पर शासन किया. इस किताब में रंगमंच के सभी तत्वों का मिश्रण है. नाटक में कुल 15 दृश्य हैं जिसमें अहिल्याबाई के जीवन, उनके संघर्षों, हालात औऱ खूबियों को काफी संवेदनशीलता से दर्शाया गया है. .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget