एक्सप्लोरर

मुलायम सिंह की छोटी बहु अपर्णा का मायावती पर निशाना, कहा- जो सम्मान पचाना नहीं जानता वो अपमान भी नहीं पचा पाता

मायावती ने अखिलेश यादव को पहले घर के झगड़े सुलझाने की नसीहत दी. वहीं हार के बाद पहली बार आजमगढ़ की जनता के बीच पहुंचे अखिलेश यादव ने मायावती के बयान पर कुछ कहने से इनकार कर दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता उन्होंने क्या कहा है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद महागठबंधन में दरार दिख रही है. मायावती ने यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर अकेले उप चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है. इसके साथ ही मायावती ने हार का जिम्मेदार अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को ठहराया. मायावती के बयान के बाद मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव ने ट्वीट करके मायावती पर निशाना साधा है.

अपर्णा यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के लिए मायावती जी का रुख जानकर बहुत दुख हुआ. अपर्णा यादव ने ट्वीट में लिखा, ''बहुत दुःख हुआ जानकर आज मायावती जी का रूख समाजवादी पार्टी के लिए. शास्त्र में कहा गया है जो सम्मान पचाना नहीं जानता वो अपमान भी नहीं पचा पाता.''

बता दें कि मायावती ने आज दिल्ली में बीएसपी नेताओं की बैठक बुलाई थी. सूत्रों के मुताबिक बैठक में मायावती ने हार का जिम्मेदार अखिलेश की समाजवादी पार्टी को ठहराया. मायावती ने कहा कि यादव परिवार के आपसी झगड़ों से यादवों के वोट बंट गए. इसी के साथ मायावती ने अपनी पार्टी के नेताओं को अगले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने के लिए तैयार कहने को कहा.

मायावती ने इसी के साथ अखिलेश यादव को पहले घर के झगड़े सुलझाने की नसीहत दी, तभी गठबंधन जारी रखने पर विचार होगा. वहीं हार के बाद पहली बार आजमगढ़ की जनता के बीच पहुंचे अखिलेश यादव ने मायावती के बयान पर कुछ कहने से इनकार कर दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता उन्होंने क्या कहा है.

बता दें कि करीब 24 साल बाद एसपी और बीएसपी एक साथ चुनाव लड़े लेकिन लोकसभा चुनाव में यूपी में बीएसपी ने 10 सीट जीती जबकि एसपी को 5 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि बीजेपी ने 62 सीटों पर कब्जा किया. चुनाव खत्म होते ही मायावती का अखिलेश यादव और महागठबंधन से मोह खत्म होता नजर आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget