एक्सप्लोरर

देश विरोधी वायरल वीडियो और कंटेंट होंगे ब्लॉक! सरकार ला रही राष्ट्रीय पॉलिसी, गृह मंत्रालय तक पहुंच गई बात

सरकार देश विरोधी वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन की तैयारी में है. इसके लिए गृह मंत्रालय जल्द ही एक पॉलिसी लाएगा.

केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर नकेल कसने वाली है. सोशल मीडिया पर देश विरोधी वीडियो या पोस्ट शेयर करने वाले लोग अब बच नहीं पाएंगे. जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय इसके लिए पॉलिसी लाने की तैयारी में है. देशी विरोधी काम करने वाले हैंडल ब्लॉक किए जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त एक्शन भी होगा.

देश के खिलाफ कई वेबसाइट्स पर भी कॉन्टेंट अपलोड किया जाता है. ऐसा करने वाले लोग अब कानून से नहीं बच पाएंगे और जल्द ही एक्शन लिया जाएगा. सोशल मीडिया को लेकर नई पॉलिसी तैयार हो रही है. सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस एजेंसियों के आला अधिकारियों ने गृह मंत्रालय की संसदीय कमेटी को इस बात की जानकारी दी.

निगरानी के लिए बनाई जाएगी विशेष टीम

संसदीय समिति को यह भी जानकारी भी दी गई कि देश विरोधी लोगों की सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी. ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. खालिस्तान अलगाववादी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत कई अन्य देश विरोधी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वे नफरत फैलाने का काम करते रहे हैं. नई पॉलिसी आने के बाद ऐसे लोगों पर अंकुश लगाया जा सकेगा.

सोशल मीडिया कंपनियों से भी की जा रही है बात

इसको लेकर अमेरिकी सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी बात की जा रही है. केंद्र सरकार चाहती है कि सोशल मीडिया कंपनियां अपने स्तर पर भी निगरानी करें कि भारत विरोधी तत्व उनके प्लेटफॉर्म पर अपलोड ना किया जाए. सीबीआई, एनआईए प्रदेश की पुलिस और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियां भारत विरोधी तत्व की कोशिशें को रोकने की रणनीति बनाने पर काम कर रही है, जिसको जल्द अमल में लाया जा सकता है. 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सोशल मीडिया पर कई देश विरोध पोस्ट शेयर किए गए थे. देश के खिलाफ करने वाले लोग काफी संख्या में सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. अब इन पर लगाम लग जाएगी.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'ये गुस्सा या हिंसा नहीं था, इसमें कुछ गलत नहीं', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले राहुल
LIVE: 'ये गुस्सा या हिंसा नहीं था, इसमें कुछ गलत नहीं', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले राहुल
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget