एक्सप्लोरर

Anti-Encroachment Drive: शाहीन बाग में 9 मई को चलेगा बुलडोजर, SDMC के चेयरमैन बोले- अतिक्रमण हटाएं वरना...

Anti-Encroachment Drive: यहां रहने वाले लोग बताते हैं कि पहले ये सामान सड़कों पर फैला नजर आता था लेकिन अब संभावित कार्रवाई के डर से दुकानें अपनी तय सीमा में वापस पहुंच गई हैं.

Shaheen Bagh Anti-Encroachment Drive: दिल्ली के जहांगीरपुरी से शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अब पूरी दिल्ली में देखी जा रही है. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है, जो 13 मई तक चलेगा. गुरुवार को कालिंदी कुंज पार्क से जामिया नगर पुलिस स्टेशन तक अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई तय थी.

जिसके अंतर्गत SDMC द्वारा अवैध कब्जों को हटाया जाना था लेकिन दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की तरफ से पुलिस बल मुहैया नहीं कराया गया जिस वजह से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं हो पाई. ऐसे में आम लोगों ने खुद अपनी दुकानों का सामान दुकानों के निर्धारित दायरे में कर लिया है.

यहां रहने वाले लोग बताते हैं कि पहले ये सामान सड़कों पर फैला नजर आता था लेकिन अब संभावित कार्रवाई के डर से दुकानें अपनी तय सीमा में वापस पहुंच गई हैं. नतीजा ये है कि अब सड़कें चौड़ी दिखने लगी हैं और इस वजह से जाम की आशंका कम नजर आ रही है.

एमसीडी ने क्यों मांगा पुलिस बल ?
MCD के सेंट्रल जोन चेयरमैन राजपाल सिंह एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताते हैं कि कोई भी एंटी ड्राइव चलाने के लिए पुलिस बल का होना बहुत जरूरी है. बिना पुलिस बल की सुरक्षा के अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान सफलतापूर्वक नहीं चलाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि इससे पहले ओखला पूर्व में MLA रहे लोगों ने हमारे कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की थी इसलिए हमने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की मांग की थी."

क्या 13 मई तक चलेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान ?
जोन चेयरमैन कहते हैं कि शुक्रवार से जो भी प्रोग्राम निर्धारित हैं वो चलते रहेंगे. अभी 13 मई तक का शेड्यूल है उसके बाद नए रोड मैप में कालिंदी कुंज को जोड़ा जाएगा. जो कानून का सम्मान करेगा, नियम को मानेगा उसका हम स्वागत करेंगे. विरोध करने वालों का इलाज किया जाएगा.

क्या छोटे तबके के लोगों को मिलेगी रियायत ?
राजपाल सिंह इस मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते हुए कहते हैं कि छोटे तबके के लोगों को केंद्र की योजना के अनुसार टाउन वाइंडिंग स्कीम में जोड़ा जाएगा और उनके लिए रोज़ी रोटी की व्यवस्था बने इस बारे में हम प्रयासरत हैं.

क्या सभी अभियानों में इस्तेमाल किया जाएगा बुलडोजर ?
MCD के सेंट्रल जोन चेयरमैन कहते हैं कि बुलडोजर का उपयोग इस ड्राइव में होता रहेगा. पहले भी उपयोग करते रहे थे, अब ज्यादा संख्या में करेंगे.

क्या MCD ने लोगों को पहले से नोटिस दी है ?
इस पर जवाब देते हुए सिंह कहते हैं कि अतिक्रमण करने वालों को किसी प्रकार के नोटिस की जरूरत नहीं होती है. उनके मन में यह अहसास होता है कि हमने कब्जा किया है और वो खुद अतिक्रमण हटा देते हैं." सिंह ने कहा कि या तो वो खुद अतिक्रमण हटा लें वरना हम खुद उस अतिक्रमण को तोड़ेंगे. यहीं नहीं हम उनसे उसकी कॉस्ट भी चार्ज करेंगे. हम उसकी मॉनिटरिंग करेंगे, वीडियोग्राफी करेंगे ये देखने के लिए कि दोबारा से अतिक्रमण नहीं हो."

एमसीडी आने वाले दिनों में श्रीनिवासपुरी कॉलोनी से लेकर ओखला, शाहीन बाग से लेकर जसोला और कालिंदी कुंज पार्क, धीरसेन मार्ग, इस्कॉन टेंपल से लेकर कालका देवी मंदिर इत्यादि इलाकों में अतिक्रमण के विरुद्ध कारवाई किए जाने की योजना है. अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के जरिए उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में सड़कों पर कम जाम लगेगा. इससे लोगों को पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी और वहां के रहवासियों का कीमती वक्त भी बचाया जा सकेगा.

Heatwave Management: देश में बढ़ रहे पारे से पीएम मोदी चिंतित! मानसून की तैयारियों को लेकर भी की मीटिंग

Jammu And Kashmir: आंतकियों के हाथ लगी स्टील बुलेट और थर्मल इमेजिंग डिवाइस, सेना ने निपटने के लिए की है ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget