एक्सप्लोरर

Ankita Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बुलडोजर कार्रवाई तक, अंकिता मर्डर केस को लेकर उठ रहे ये पांच बड़े सवाल

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में प्रशासन में हड़कंप मचा है. परिवार ने अंकिता की हत्या को लेकर शासन-प्रशासन पर ये बड़े सवाल उठाए हैं.

Uttarakhand Ankita Murder Case: उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) के एक रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट (Receptionist) काम करने वाली 19 साल की अंकिता हत्या मामले (Ankita Bhandari) में पांच बड़े सवाल उठ रहे हैं. अंकिता की लाश एक नहर से मिली थी. उनके शव के पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आ चुकी है. शुरुआती रिपोर्ट में अंकिता की मौत डूबने से बताई गई और यह भी बताया गया है कि शरीर पर चोट के निशान मिले. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अंकिता को चोट कैसे लगी थी.  

क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड के श्रीनगर की रहने वाली अंकिता भंडारी ने 2020 में अच्छे अंकों से 12वीं पास करने के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था. पिछले 28 अगस्त को ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में अंकिता ने बतौर रिसेप्शनिस्ट काम शुरू किया था. अंकिता को अभी पहली सैलरी भी नहीं मिली थी. बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य रिजार्ट का मालिक है. पुलकित आर्य, रिजॉर्ट का मैनेजर सौरभ भास्कर और एक कर्मचारी अंकित गुप्ता पर अंकिता की हत्या करने का आरोप है. तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

Ankita Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बुलडोजर कार्रवाई तक, अंकिता मर्डर केस को लेकर उठ रहे ये पांच बड़े सवाल

मामले में पुलकित आर्य का नाम आने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार रात को बुलडोजर कार्रवाई की और उसके रिजॉर्ट को ढहा दिया. शनिवार को गुस्साई भीड़ ने रिजॉर्ट को आग के हवाले कर दिया. अंकिता के परिवार ने रिजॉर्ट पर की गई बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया है क्योंकि इससे सबूत नष्ट होने की आशंका जताई गई है.

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उठ रहे ये पांच बड़े सवाल

  1. रिजॉर्ट पर प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर अंकिता के परिजनों ने सवाल उठाया है. परिजनों का कहना है कि जहां से सबूत मिलने थे, उस कमरे को तोड़ दिया गया.
  2. शनिवार को गुस्साई भीड़ ने रिजॉर्ट में आग लगाई, इसे लेकर भी सवाल उठ रहा है कि सबूत जलाने की मंशा से ऐसा किया गया. 
  3. उत्तराखंड के इंटीरियर इलाकों में राजस्व विभाग कानून व्यवस्था देखता है. पटवारी पर आरोप है कि शुरुआती दो दिन तक उसने मामले को दबाने की कोशिश की और अंकिता के मामले को गुमशुदगी का केस बताया. मामला जब दूसरे पुलिसकर्मियों को सौंपा गया तब उसमें तेजी आई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 
  4. प्रशासन की कार्रवाई के अलावा सरकार की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है. अंकिता के परिजन पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों रिजॉर्ट तोड़ा गया, क्या सबूत मिटाने की मंशा से ऐसा किया गया? वहीं, सीएम पुष्कर धामी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये सुनवाई की जाएगी.
  5. रविवार को अंकिता के शव का अंतिम संस्कार किया जाना था लेकिन पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट आने बाद परिजनों ने उसे रोक दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठ रहे हैं. परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. 

मामले में यौन उत्पीड़न का एंगल

अंकिता के एक दोस्त ने मीडिया से कुछ चैट साझा की हैं. अंकिता ने अपने दोस्त को चैट के जरिये आपबीती बताई थी. चैट के मुताबिक, अंकिता पर वीआईपी गेस्ट को स्पा सर्विस देने का दबाव बनाया गया था. अंकिता को प्रॉस्टिट्यूट बनाने के लिए 10 हजार रुपये का लालच दिया गया था. यहीं नहीं, अंकिता को धमकी दी गई थी कि अगर गेस्ट को हैंडल नहीं करोगी को नौकरी से हटा देंगे. रिजॉर्ट में एक दिन एक शराबी जबरदस्ती अंकिता गले से लिपट गया था. रिजॉर्ट में पिछले दिनों अंकिता को चीखते हुए देखा गया था.

आखिरी बार कब देखा गया था अंकिता को?

रिजॉर्ट के एक कर्मचारी ने बताया कि 18 सितंबर की शाम आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता बाइक से अंकिता को कहीं ले गए थे, जब वे वापस आए तो अंकिता उनके साथ नहीं थीं. पुलिस ने ऋषिकेश के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जब खंगाला तो रिजॉर्ट से चार लोग जाते दिखे लेकिन लौटे तीन ही. इसके बाद अगले दिन अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

ये भी पढ़ें

DM की इजाजत के बगैर रात को नहीं होगा अंतिम संस्कार, शव रखकर प्रदर्शन पर भी रोक- यूपी में SOP जारी

Target Killing: जम्मू-कश्मीर में नहीं रुक रही टारगेट किलिंग, 5 साल में इतने बाहरी मजदूरों पर हुआ आतंकी हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
राहुल का आरोप - टाटा ग्रुप को बर्बाद कर रहे, वित्तमंत्री बोलीं- 'हर जगह भूत'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
नितिन नबीन कल करेंगे बड़ी बैठक, विपक्ष का प्रदर्शन और आगामी चुनाव होंगे अहम मुद्दे
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget