एक्सप्लोरर

DM की इजाजत के बगैर रात को नहीं होगा अंतिम संस्कार, शव रखकर प्रदर्शन पर भी रोक- यूपी में SOP जारी

UP News: उत्तर प्रदेश में सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई है. विवादित मामलों में दो स्तरीय समिति बनाकर अंतिम संस्कार कराने के निर्देश दिए गए हैं.

SOP For Funeral: हाथरस कांड (Hathras Case) के बाद गृह विभाग की ओर से अंतिम संस्कार (Funeral) को लेकर एसओपी (Standard Operating Procedure) जारी की गई है. इस एसओपी के तहत सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किया जाएगा. एसओपी के तहत अब डीएम की इजाजत के बगैर रात को अंतिम संस्कार नहीं हो सकेगा. 

विवादित मामलों में दो स्तरीय समिति बनाकर अंतिम संस्कार कराने के निर्देश दिए गए हैं. एसओपी के मुताबिक, पहली समिति में गांव व मोहल्ले के लोग होंगे. दूसरी समिति में एसडीएम और सीओ रहेंगे. इसी के साथ उत्तर प्रदेश में अब शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी गई है. एसओपी में कहा गया है कि अगर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया तो कार्रवाई की जाएगी.

अंतिम संस्कार की होगी वीडियोग्राफी

एसओपी रात में किसी शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों की अनुमति चाहिए होगी. विवादित मामलों में अंतिम संस्कार की शुरू से लेकर आखिरी तक वीडियोग्राफी की जाएगी. शव का पोस्टमॉर्टम हाउस से लेकर अंतिम क्रिया होने तक प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भेजे जाने वाले समस्त माध्यमों के संदेश एक साल तक सुरक्षित भी रखे जाएंगे.

इस का भी रखना होगा विशेष ध्यान

स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के मुताबिक परिजन अब किसी भी संगठन या समूह के जरिए शव को रास्ते में नहीं रख सकते हैं. जैसे ही बॉडी परिजनों को सौंपी जाएगी उसके लिए लिखित रूप में सहमति ली जाएगी कि वह सीधा शव को पोस्टमॉर्टम हाउस से अपने घर लेकर जाकर रीति रिवाज करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाएंगे.

एसओपी के अनुसार दाह-संस्कार परिजनों द्वारा ही किया जाएगा. शव लेने से मना करने पर, देरी या अन्य कारणों से शव के खराब होने की स्थिति में पहले तो परिवार को समझाने का प्रयास किया जाएगा और बात न मानने की स्थिति में पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों का समूह बनाया जाएगा. इसके बाद मृतक के समुदाय के व्यक्ति को शामिल किया जाएगा और पंच बनाकर पंचनामा तैयार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Aryadan Muhammed Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ये भी पढ़ें- Maharashtra: बड़ी लापरवाही- टेंपो में एक साथ जबरन बिठाए गए 120 स्कूली छात्र, कई बच्चे हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-यूपी और बिहार में आज बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग ने दिया दिया अपडेट, जानें कहां मानसून एक्टिव
दिल्ली-यूपी और बिहार में आज बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग ने दिया दिया अपडेट, जानें कहां मानसून एक्टिव
बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था ये पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया, 2 दिन में दूसरी कोशिश नाकाम
बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था ये पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया, 2 दिन में दूसरी कोशिश नाकाम
BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला जम्मू दौरा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर करेंगे रैली
BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला जम्मू दौरा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर करेंगे रैली
'इस सम्मान को आदरपूर्वक स्वीकार...', सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान मिलने पर आया PM मोदी का रिएक्शन
'मैं इस सम्मान को आदरपूर्वक...', सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान मिलने पर आया PM मोदी का रिएक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था ये पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया, 2 दिन में दूसरी कोशिश नाकाम
बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था ये पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया, 2 दिन में दूसरी कोशिश नाकाम
Delhi Weather: मानसून को तरस रहा दिल्ली-NCR, धूप और लू के बीच तापमान जाएगा 41 पार, कब होगी बरसात?
मानसून को तरस रहा दिल्ली-NCR, धूप और लू के बीच तापमान जाएगा 41 पार, कब होगी बरसात?
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान
कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
Video: टक्कर मारने के बाद भागने के बजाए ड्राइवर ने दिखाई ईमानदारी, दिल जीत लेगा ये वीडियो
टक्कर मारने के बाद भागने के बजाए ड्राइवर ने दिखाई ईमानदारी, दिल जीत लेगा ये वीडियो
घर बैठे चाहिए FIFA वर्ल्ड कप जैसा मजा? मोबाइल पर खेलने के लिए बेस्ट हैं ये फुटबॉल गेम्स
घर बैठे चाहिए FIFA वर्ल्ड कप जैसा मजा? मोबाइल पर खेलने के लिए बेस्ट हैं ये फुटबॉल गेम्स
Embed widget