एक्सप्लोरर

राफेल सौदे पर अनिल अंबानी ने कहा, होगी सच्चाई की जीत

राफेल सौदे पर कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है. राफेल सौदे को लेकर जारी विवाद के बीच उद्योगपति अनिल अंबानी ने कहा है कि सच्चाई की जीत होगी. राफेल सौदे के तहत फ्रांस की कंपनी से अंबानी को ही विवादास्पद ठेका मिला है.

नई दिल्ली: राफेल सौदे पर कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है. राफेल सौदे को लेकर जारी विवाद के बीच उद्योगपति अनिल अंबानी ने कहा है कि "सच्चाई की जीत होगी''. राफेल सौदे के तहत फ्रांस की कंपनी से अंबानी को ही विवादास्पद ठेका मिला है. उन्होंने यह बात ऐसे समय में कही है जब राफेल सौदे को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए.

आरोप को आधारहीन और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए अंबानी ने कहा, ‘‘सच्चाई की जीत होगी.’’ उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण, स्वार्थ से प्रेरित और कंपनी की प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित है.

अंबानी से मीडिया ने पूछा था कि राफेल सौदा मामले में उनकी कंपनी ने 5,000 करोड़ रुपये के मानहानि मामले में कांग्रेस अध्यक्ष को अलग क्यों रखा. इसके जवाब में अंबानी ने कहा ‘‘मैंने व्यक्तिगत रूप से राहुल गांधी को पत्र लिखा और उनसे कहा है कि कांग्रेस के पास गलत और गुमराह करने वाली सूचना है जो दुर्भाग्यपूर्ण, स्वार्थ निहित और कंपनी प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है.’’

अनिल अंबानी ने आर. इंफ्रा के मुंबई में बिजली कारोबार के अडाणी समूह को 18,800 करोड़ रुपये में बेचे जाने का सौदा पूरा होने की घोषणा के बाद यह बात कही.

उन्होंने इस सवाल का जवाब टाल दिया कि क्या राहुल गांधी के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा करने की जरूरत है, अंबानी ने कहा, ‘‘सभी आरोप बेबुनियाद, गलत सूचना पर आधारित और दुर्भाग्यपूर्ण हैं.’’

राफेल सौदे को लेकर अरुण जेटली और राहुल गांधी ने एक-दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने इसे अब तक की सबसे बड़ी लूट बताया वहीं जेटली ने फेसबुक ब्लाग पर कांग्रेस अध्यक्ष से 15 सवाल पूछे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
फर्जी चीनी ऐप मामले में SC ने भूपेश अरोड़ा की जमानत रद्द की, 900 करोड़ का केस
फर्जी चीनी ऐप मामले में SC ने भूपेश अरोड़ा की जमानत रद्द की, 900 करोड़ का केस
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
प्रियंका गांधी बोलीं- 'ज्ञानेश कुमार कैसे नहीं देंगे इस्तीफा', CWC बैठक की इनसाइड स्टोरी
INDIA गठबंधन की बैठक पर DMK-AAP का बड़ा फैसला, अखिलेश भी नहीं होंगे शामिल
INDIA गठबंधन की बैठक पर DMK-AAP का बड़ा फैसला, अखिलेश भी नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget