एक्सप्लोरर

ऐसा क्या हो गया कि आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने सैलरी लेने से किया मना, जानें कारण

Pawan Kalyan Salary: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अपना वेतन और विशेष भत्ता लेने से इनकार करने का सोमवार ( 1 जुलाई, 2024) को कारण बताया है.

Andhra Pradesh Politics: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सोमवार (1 जुलाई, 2024)) को बताया कि राज्य की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपना वेतन और अपने कार्यालय के लिए नया फर्नीचर सहित कोई भी विशेष भत्ता लेने से इनकार कर दिया है. 

डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने कहा कि हाल ही में उनके कैंप कार्यालय के अधिकारियों ने उनसे कार्यालय के नवीनीकरण और नया फर्नीचर खरीदने के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया. 

पवन कल्याण ने क्या कहा?
उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कल्याण पेंशन वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''उन्होंने (अधिकारियों ने) पूछा कि कैंप कार्यालय (नवीनीकरण) और मरम्मत के बारे में क्या किया जाए. मैंने उनसे कहा कि कुछ मत करो और इसे छोड़ दो. मैंने उनसे कहा कि कोई नया फर्नीचर मत खरीदो और अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद ही ले आऊंगा.''

पवन कल्याण ने क्या दावा किया?
अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने बताया कि सचिवालय के अधिकारी सदन में तीन दिन उपस्थित रहने के लिए 35,000 रुपये के उनके वेतन से संबंधित दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर लेने आए थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं वेतन नहीं ले सकता. 

कल्याण ने दावा किया कि पंचायत राज विभाग के पास पर्याप्त धन का अभाव है, जिसके कारण उन्होंने वेतन लेने से मना किया. उपमुख्यमंत्री कल्याण पंचायती राज विभाग के मंत्री हैं. 

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 175 सदस्यीय विधानसभा में 164 सीटें हासिल कीं. टीडीपी ने अकेले 135 सीटें जीतीं, जबकि जन सेना पार्टी ने सभी 21 सीटों पर जीत हासिल की. बीजेपी ने 10 सीटों में से आठ पर जीत हासिल की.वहीं वाईएसआरसीपी के पिछले विधानसभा में 151 सदस्य थे, जो घटकर अब 11 रह गए हैं. 

ये भी पढ़ें- डिप्टी CM बनने के बाद 11 दिन के उपवास पर पवन कल्याण, पीछे है ये खास वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget