एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Election: कांग्रेस ने 114 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Andhra Pradesh Assembly Election 2024: कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट का ऐलान कर दिया. इस लिस्ट में 114 उम्मीदवारों के नाम हैं.

Andhra Pradesh Assembly Election 2024:  कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट का ऐलान कर दिया. इस लिस्ट में 114 उम्मीदवारों के नाम हैं. 175 सीटों वाले आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं. राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को एक चरण में मतदान होगा. जबकि लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ 4 जून को ही विधानसभा के भी नतीजे आएंगे. आंध्र प्रदेश में 2019 में कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई थी. इस बार पार्टी की कोशिश राज्य में अपनी खोई जमीन दोबारा हासिल करने की है.

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में आने वाले नेताओं को भी टिकट दिया गया है. नंदीगोटकुर में कांग्रेस ने पूर्व विधायक थोगुर आर्थर को टिकट दिया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री साके शैलजानाथ शिंगनमाला से चुनाव लड़ेंगे. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से कांग्रेस में आने वाली उन्नमतला एलिजा भी चिंतालपुड़ी से चुनाव लड़ेंगी.

 

2019 के नतीजे

2019 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था. देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कोई सीट नहीं जीत पाई थी. केंद्र में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी को भी कोई सीट नहीं मिली थी. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 151 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी. वहीं, 2014 में सत्ता में आने वाली तेलगू देसम पार्टी को महज 23 सीटें मिली थीं. जन सेना पार्टी के खाते में एक सीट गई थी.

बड़े नेताओं के खिलाफ किसे टिकट

कांग्रेस ने उन सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं, जहां मंत्री आरके रोजा, पूर्व मंत्री कोडाली नानी और पवन कल्याण चुनाव लड़ रहे हैं. नागरी सीट से कांग्रेस ने पोचनरेड्डी राकेश रेड्डी को टिकट दिया है. कांग्रेस की कोशिश यहां रेड्डी वोट बैंक को साधने की है. पीथापुरम सीट से कांग्रेस ने मेडपल्ली सत्यनंद राव को टिकट दिया है. इस सीट से पवन कल्याण चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने बदल दिया यूपी का गेम प्लान, रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी! इस दिन हो सकता है ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget