एक्सप्लोरर

Earthquake: भूकंप से एक बार फिर डोली धरती, घरों से बाहर दौड़े लोग; क्या हैं ताजा अपडेट?

Earthquake Rattles Andaman Sea: 24 जून को दोपहर 3:47 बजे अंडमान सागर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र समुद्र में 61 किलोमीटर गहराई पर स्थित था.

Earthquake Rattles Andaman Sea: अंडमान सागर में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटकों से इलाका थर्रा उठा. राष्ट्रीय भूकंपीय विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह भूकंप 24 जून को भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर लगभग 3:47 बजे महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई.

NCS ने बताया कि भूकंप का उत्पत्ति केंद्र समुद्र तल से 61 किलोमीटर की गहराई में था, जो इसे अपेक्षाकृत गहरा और कम विनाशकारी बनाता है. भूकंप का केंद्रबिंदु (एपिसेंटर) अंडमान सागर में 8.97° उत्तरी अक्षांश और 94.24° पूर्वी देशांतर पर स्थित था. फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है.

हरियाणा में सोमवार को महसूस किए गए थे भूकंप के झटके

इससे पहले हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोमवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. भारतीय भूकंपीय विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई और इसका केंद्र रेवाड़ी क्षेत्र के भीतर ही था. भूकंप के कारण किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय लोगों में से कुछ ने झटके को महसूस किया, लेकिन अधिकांश को इसकी जानकारी नहीं हुई. वैज्ञानिकों के अनुसार, 2.5 या इससे कम तीव्रता वाले भूकंप आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होते और इनका प्रभाव भी सीमित क्षेत्र में ही रहता है.

भूकंप क्यों आता है?

धरती की ऊपरी सतह टेक्टोनिक प्लेटों से बनी होती है, जो निरंतर गतिशील रहती हैं. जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, खिसकती हैं या एक-दूसरे के नीचे धंसती हैं, तो इनके किनारों पर तनाव उत्पन्न होता है. जब यह तनाव अपनी सीमा पार कर जाता है, तो चट्टानों में टूट-फूट होती है और बड़ी मात्रा में ऊर्जा एक झटके के रूप में बाहर निकलती है- यही ऊर्जा भूकंप का कारण बनती है. भारत का उत्तरी भाग विशेष रूप से टेक्टोनिक गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, इसलिए यहां हल्के-फुल्के झटके आते रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
Telangana Bullet Train: तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget