एक्सप्लोरर

'सोच लेना उनका क्या होगा, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया...', BJP सांसद की धमकी से मचा बवाल

Andaman BJP MP threatens People: भाजपा) सांसद बिष्णु पद रे के उस भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें वह कथित तौर पर (उन्हें) वोट न देने वाले लोगों को धमका रहे हैं.

Andaman BJP MP threatens People: अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बिष्णु पद रे के उस भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें वह (उन्हें) वोट न देने वाले लोगों को धमका रहे हैं. हालांकि, रे ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी टिप्पणी की ‘गलत व्याख्या की गयी’.

भाषण के दौरान सांसद ने कहा था, ‘‘लोगों का काम होगा, पूरा होगा, लेकिन जिन लोगों ने हमें वोट नहीं दिया, उनका क्या होगा. सोच लेना...'

बाद में बोले- विपक्षियों के खिलाफ दिया था बयान

हालांकि, रे ने स्पष्ट किया कि वह पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान निकोबार में कुशासन और भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहे थे. रे ने यह भी दावा किया, ‘‘मेरा बयान उन लोगों के एक वर्ग के खिलाफ था, जिन्होंने चुनाव के दौरान मेरे निकोबारी भाइयों और बहनों को गुमराह किया था. इसलिए मैंने कहा था- सीबीआई आएगी...जरूर आएगी...सोच लेना भैया.’’

कांग्रेस सरकार के कुशासन की ओर था इशारा

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे बयान की गलत व्याख्या की गई और उसे गलत समझा गया. मैंने पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान निकोबार जिले में कुशासन और भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया.'

मासूम हैं निकोबारी जनजाती

निकोबारी जनजाति के लोगों को कथित तौर पर धमकी देने के बारे में पूछे जाने पर रे ने कहा, 'मेरा भाषण कभी भी उनके खिलाफ नहीं था. वे बहुत मासूम हैं. मैंने केवल उन लोगों को चेतावनी दी थी, जिन्होंने पिछले कांग्रेस सांसद के लिए काम किया था और भ्रष्ट आचरण में शामिल थे. उन्होंने मतदाताओं को प्रभावित किया.'

कुलदीप राय शर्मा को हराया 

रे ने हाल ही में संपन्न संसदीय चुनावों में कांग्रेस से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र लोकसभा सीट छीनी है. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप राय शर्मा को लगभग 24,000 मतों के अंतर से हराया.

य़ह भी पढ़ें- क्या रिकॉर्ड ब्रेकर बनेगी Kalki 2898 AD, बॉक्स ऑफिस पर पठान-जवान-बाहुबली-RRR को चटाएगी धूल, जानिए क्या कह रहे हैं ट्रेड एनालिस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
Embed widget