एक्सप्लोरर

अनंतनाग: आतंकियों ने बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर की हत्या, हाल ही में होटल से आए थे घर

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कहा कि बीजेपी सरपंच और उनकी पत्नी (पंच) हाल तक एक सुरक्षित होटल में रह रहे थे और उनके अनुरोध पर उन्हें उनके घर पर रहने की अनुमति दी गई थी.

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक पर सोमवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतकों की पहचान गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी जवाहीरा के रूप में हुई है. दोनों पंचायत सदस्य थे. पुलिस का कहना है कि हत्या को लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया है. हत्या की निंदा करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि दोषियों को जल्द ही अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. 

पुलिस के अनुसार, लाल चौक अनंतनाग में रेडवानी कुलगाम के सरपंच रहे बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार के किराए के मकान में बंदूकधारी घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग की. डार और उनकी पत्नी जवाहीरा दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, लेकिन, दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कहा कि बीजेपी सरपंच और उनकी पत्नी (पंच) हाल तक एक सुरक्षित होटल में रह रहे थे और उनके अनुरोध पर उन्हें उनके घर पर रहने की अनुमति दी गई थी.
 
उन्होंने कहा कि हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ था, जिसमें रेडवानी कुलगाम के गुलाम रसूल डार (सरपंच) और एक पंच पत्नी जवाहीरा की मौत हो गई. आईजीपी ने बताया, “पहले युगल कुलगाम के एक सुरक्षित होटल में ठहरे थे. उनके अनुरोध पर उन्हें उनके घर पर रहने की अनुमति दी गई.”

बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने भाजपा नेता की निर्मम हत्या की निंदा करते हुए कहा कि डार न केवल पंचायत से जुड़े थे, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी थे.  

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती, पीपल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने भी हत्या कि निंदा की और कहा कि हत्या से वह काफी निराश हैं.

Pegasus Issue: सरकार ने संसद में कहा- इजरायल के पेगासस स्पाईवेयर बनाने वाले NSO ग्रुप के साथ कोई लेन-देन नहीं हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget