एक्सप्लोरर

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर 3 मिनट में 30 उठक-बैठक करने पर प्लेटफॉर्म टिकट मुफ्त

रेलवे की इस अनूठी पहल की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके दी. मशीन के बारे में जानकारी ना होने की वजह से प्लेटफॉर्म टिकट के लिए अब भी लंबी लाइन लग रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर फिट इंडिया अभियान के तहत फ्री प्लेटफॉर्म टिकट हासिल करने के लिए एक मशीन लगाई गई है. जिसके लिए आपको केवल अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. इस मशीन का नाम  'squat  kiosk' या  'स्क्वाट मशीन' है. नियम के अनुसार 180 सेकेंड में 30 बार दंड-बैठक (उठक-बैठक) करने पर लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट मुफ्त में मिल जाएगा. इसके टिकट के लिए 10 रुपए चुकाने पड़ते हैं. लिहाजा अब उठक-बैठक करके आप 10 रुपए की बचत भी कर सकते हैं.
रेलवे की इस अनूठी पहल की जानकारी खुद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो के साथ अपने ट्विटर के जरिए दी. रेलवे मंत्रालय ने भी ट्वीट कर लोगों को इस मशीन के बारे में जानकारी देते हुए एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित किया है. अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. फ्री प्लेटफॉर्म टिकट हासिल करने के लिए आपको सबसे पहले मशीन के सामने बने पदचिन्हों पर जाकर खड़ा होना होगा और मशीन पर लगे कैमरा से आपके चेहरे को स्कैन करने का इंतजार करना होगा.
अब दंड बैठक / उठक बैठक शुरू करनी होगी और 180 सेकेंड यानि कि तीन मिनट में अगर आप 30 बार उठक बैठक करने में सफल रहते हैं तो आपके लिए तुरंत ही मशीन से फ्री प्लेटफॉर्म टिकट निकल जाएगा. एबीपी न्यूज़ की टीम स्क्वॉड मशीन देखने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंची, उठक-बैठक कर रहे विपिन से जब बात की तो उन्होंने बताया कि तीन मिनट में 30 बार उठक-बैठक करना बहुत मुश्किल नहीं है और अब आनंद विहार पर प्लेटफॉर्म टिकट के लिए वो इस मशीन का ही इस्तेमाल करेंगे. फिलहाल इसकी जानकारी ना होने की वजह से प्लेटफॉर्म टिकट के लिए अब भी  लंबी लाइन लग रही है. देश में पहली बार इस तरह की मशीन किसी रेलवे स्टेशन पर लगी है.
पीयूष गोयल ने किया ट्वीट
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें एक वीडियो अटैच है. साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा,'' रेलवे का अभिनव प्रयोग. फिट रहिये, फिटनेस दिखाइए, और प्लेटफार्म टिकट निशुल्क पाइए. दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए एक Squat Machine लगाई गई है. इस मशीन के सामने निर्धारित एक्सरसाइज करने से निशुल्क प्लेटफार्म टिकट दिया जाता है.''
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget