एक्सप्लोरर

राम मंदिर: महंत नृत्य गोपाल दास का बड़ा बयान, कहा- मंदिर के लिए सरकार से नहीं लेंगे एक भी पैसा

पदाधिकारियों के चयन के बाद गुरुवार को शाम नृत्यगोपालदास, चंपत राय, महंत गोविन्ददेव गिरी और ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य जाने-माने अधिवक्ता के परासरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की.

ग्वालियर: रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मंदिर बनाने के लिए ना चंदा लेंगे ना सरकार से एक भी पैसा लेंगे. इसके साथ बही उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को राम मंदिर निर्माण में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या आमंत्रित करेंगे.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने कहा, ''हमने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया है, हमारे पास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ जी हैं. अन्य सभी राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों, जिन्हें धर्म में रुचि है, को एक भव्य मंदिर के निर्माण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित करेंगे.''

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए किसी तरह का कोई अनुदान नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ''सरकार से कोई अनुदान नहीं लिया जाएगा, मंदिर जनता के योगदान से बनाया जाएगा. सरकार के पास पहले से ही कई समस्याएं हैं, हम उन पर अधिक बोझ नहीं डाल सकते.''

राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी पीएम मोदी से मिले इससे पहले राम जन्मभूमि ट्रस्ट की पहली बैठक के बाद ट्रस्ट के चार प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इनमें ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज भी शामिल थे. करीब 1 घंटे तक चली मुलाकात में पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ट्रस्ट के गठन और सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

सूत्रों की माने तो ट्रस्ट की अगली बैठक में मंदिर के भूमि पूजन की तिथि तय की जानी है जिसके लिए पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ना केवल आमंत्रित किया. ट्रस्ट के पादधिकारियों ने पीएम मोदी से उनकी उपलब्धता के लिए समय भी देने के लिए कहा है. ताकि, अगली बैठक में प्रधानमंत्री की उपलब्ध तिथियों के अनुसार राम मंदिर के भूमि पूजन का कार्यक्रम निर्धारित किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget