एक्सप्लोरर

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा ने वीडियो ट्वीट कर पूछा सवाल, सही जवाब देने वाले पहले व्यक्ति को मिलेगा एक ट्रैक्टर

Anand Mahindra Tractor Quiz: आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से सवाल किया है. उन्होंने कहा है कि सही जवाब देने वाले पहले व्यक्ति को एक ट्रैक्टर दिया जाएगा.

Anand Mahindra Twitter Quiz: महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो (Video) और कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक सवाल पूछा है. महिंद्रा ने कहा है कि जो भी व्यक्ति वाहन निर्यात किए गए देश के बारे में बताएगा, उसे वीडियो में दिख रहे ट्रैक्टरों (Mahindra Tractor) में से एक स्केल-मॉडल ट्रैक्टर (Tractor) दिया जाएगा. 

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में लिखा, ''बेशक ये महिंद्रा ट्रैक्टर हैं लेकिन यह कौन सा देश है? मैं सही उत्तर वाले पहले व्यक्ति को तस्वीर में दिखाया गया एक स्केल मॉडल ट्रैक्टर भेजूंगा.''

क्या है वीडियो में?

वीडियो में एक कतार में कई ट्रैक्टर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से दो पर चालक भी सवार हैं. पहले ट्रैक्टर की ट्राली सजी हुई, सिलाई मशीन और अन्य चीजों के साथ नजर आ रही हैं. एक ट्रैक्टर पर एक महिला मुस्कराती हुई दिख रही है. उसकी ट्राली पर काठ की एक नांव सजाई गई है. पक्ति में खड़े एक कांच की केबिन वाले ट्रैक्टर के पास एक युवती, गोद में बच्ची को लिए एक महिला और एक शख्स दिखाई दे रहा है. इस ट्रैक्टर की ट्रॉली भी सजी हुई नजर आ रही है. 

वीडियो को देखकर ऐसा मालूम होता कि ट्रैक्टर किसी झांकी समारोह के हिस्सा थे. इसके अलावा आनंद महिंद्रा ने दो तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें महिंद्रा ट्रैक्टर का अर्जुन नोवो मॉडल दिखाया गया है. ट्रैक्टर वाली तस्वीर के बॉक्स पर लिखा है, ''तकनीक जो असंभव काम करती है.''

क्या कहती है महिंद्रा वेबसाइट?

तीन दशक से भी ज्यादा समय से महिंद्रा एक अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांड रहा है और वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है. महिंद्रा ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है, ''40 से ज्यादा देशों में मौजूदगी के साथ महिंद्रा ने अपनी गुणवत्ता का लाभ उठाया है, जैसा कि डेमिंग अवॉर्ड और जापानी क्वाॉलिटी मेडल दोनों जीतने वाला यह दुनिया में इकलौता ट्रैक्टर ब्रांड है.''

इस अजब वाहन का वीडियो भी महिंद्रा ने किया शेयर

कारोबारी आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई प्रकार का कंटेट शेयर करते हैं, जो अक्सर वायरल हो जाता है. मंगलवार (11 अक्टूबर) को महिंद्रा ने एक इलेक्ट्रिक वाहन का वीडियो साझा किया जो विभिन्न प्रकार की जगहों- चट्टान और रेत से लेकर बर्फीले इलाके तक में चलाया जा सकता है.

महिंद्रा ने फ्रांस निर्मित वाहन का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ''रोचक. पहियों वाली एक मकड़ी. यह तय नहीं है कि मनोरंजन के उद्देश्य से यह वॉल्यूम विक्रेता होगा. रक्षा और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के लिए एक संभावित गतिशीलता उपकरण होगा?  @vijaynakra @Velu_Mahindra आप क्या सोचते हैं?''

स्विनकार ई-स्पाइडर की वेबसाइट के अनुसार, ''वाहन को केवल हाथों से नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे यह बहुत ही सुलभ हो जाता है, यहां तक कि कम गति वाले व्यक्तियों के लिए भी." इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर कहा गया है कि यह एक पेटेंट पेंडुलम डिजाइन से संचालित वाहन है, जो संतुलन को बनाए रखने में सक्षम है, भले ही वह उबड़-खाबड़ या टेढ़ी-मेढ़ी जमीन पर चढ़ता या उतरता हो.

ये भी पढ़ें

Video: बुलडोजर के सामने खड़े होकर खुद को आग लगाने वाले थे पति-पत्नी, पुलिस ने दीवार के पीछे से जाकर बचाया

PM Modi इस बार भी सीमा पर जवानों संग मनाएंगे दिवाली, केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget