एक्सप्लोरर

Video: बुलडोजर के सामने खड़े होकर खुद को आग लगाने वाले थे पति-पत्नी, पुलिस ने दीवार के पीछे से जाकर बचाया

Bengaluru Couple: बेंगलुरु में पति-पत्नी खद को आग लगाने ही जा रहे थे कि पुलिस ने दीवार के पीछे से जाकर उनके ऊपर पानी फेंक दिया और उनकी जान बचा ली. जानिए क्या है पूरा मामला.

Bengaluru Couple: कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु में एक दंपति (Bengaluru Couple) बुलडोजर (Bulldozer) के सामने खड़ा हो गया और खुद को आग लगाने की धमकी देने लगा. यहां तक कि इन लोगों ने अपने ऊपर पेट्रोल (Petrol) भी छिड़क लिया था. तभी पुलिस (Police) ने दीवार के पीछे से जाकर इनकी जान बचा ली. इन पति-पत्नी का कहना था कि अगर उनके घर को तोड़ा गया तो वो खुद को आग लगा लेंगे.

दरअसल शहर में जल निकासी को अवैध रूप से रोकने वाले ढांचों को हटाने का अभियान जारी है. ब्रुहट बैंगलोर महानगर पालिका शहर के उत्तरपूर्वी हिस्से में तोड़फोड़ कर रहा था. जब पति पत्नी के घर के पास ये टीम बुलडोजर के साथ पहुंची तो सोना सेन और उनके पति सुनील सिंह चिल्लाने लगे कि अगर उनके घर को कुछ हुआ तो आग लगा लेंगे. ये लोग अपने घर के बाहर की दीवार पर सटे रहे. इनमें से सोना सेन के पास पेट्रोल की बोतल भी थी.

दंपति ने खुद के ऊपर डाला पेट्रोल

इस दंपति ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और माचिस जलाने ही वाले थे तभी पुलिसकर्मियों और पड़ोसियों ने उनके ऊपर पानी फेंक दिया. इसके बाद पुलिकर्मी ने उन्हें पकड़कर ऊपर खींचने की कोशिश की. पड़ोसियों और पुलिसकर्मियों ने इस दंपति से जल्दबाजी में कदम न उठाने की अपील की और नगर निगम के कर्मचारियों से तोड़फोड़ रोकने के लिए कहा गया. दंपति ने प्रशासन पर उन्हें बेघर करने की कोशिश का आरोप लगाया है. दंपति ने दावा किया है कि उनके पास ये साबित करने के लिए पूरे दस्तावेज हैं कि उनका घर अवैध नहीं है.

क्या कहना है नगर निगम का?

उधर, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस दंपति का घर एक नाले पर बना है. उनकी लिस्ट के मुताबिक इनका घर उस इलाके के 6 घरों में से एक है, जो पानी के नाले पर बनाए गए हैं. दरअल, पिछले महीने भारी बारिश के बाद शहर के कार्यालयों, कॉलोनियों में पानी भर गया था, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था. इसके बाद जल निकासी को अवरुद्ध करने वाले बुनियादी ढांचे को हटाया जा रहा है.  

ये भी पढ़ें: Bengaluru: पत्नी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर जताया एतराज तो पति ने कर दी हत्या, सुसाइड बताने के लिए रची साजिश

ये भी पढ़ें: Bengaluru: बेंगलुरु में जंजीर से बांधकर कुत्ते को बेरहमी से पीटा, पुलिस के पास पहुंचा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
रैपिडो के जरिए महिलाओं को निशाना बना रहे अपराधी, हैदराबाद पुलिस से जांच की मांग
रैपिडो के जरिए महिलाओं को निशाना बना रहे अपराधी, हैदराबाद पुलिस से जांच की मांग
देश के इस राज्य में गुटखा-पान मसाला पर लगी 1 साल की रोक! सरकार ने जारी किया आदेश
देश के इस राज्य में गुटखा-पान मसाला पर लगी 1 साल की रोक! सरकार ने जारी किया आदेश
Xप्लेन: देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल
देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget