एक्सप्लोरर

AMU विवाद: BJP सासंद ने कहा- फोटो हटकर रहेगी, हिंदू छात्र नेताओं ने शौचालय में लगाई जिन्ना की फोटो

प्रदर्शनकारी हिन्दू छात्र नेताओं ने आज यूनिवर्सिटी से कुछ दूर जिन्ना का पुतला भी फूंका और कहा कि ‘जिन्ना समर्थक पाकिस्तान जाओ.’

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर बवाज आज भी जारी है. इस बीच बीजेपी सासंद सतीश गौतम ने कहा है कि यूनिवर्सिटी से जिन्ना की तस्वीर हटाकर ही रहेंगे. वहीं आज हिंदू छात्र नेताओं ने अपना विरोध दर्ज करते हुए जिन्ना की फोटो शौचालय में लगा दी. बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से जिले में रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगी हुई है.

साल 1938 में तस्वीर लगी थी तो बंटवारे के बाद हटाई क्यों नहीं?- बीजेपी सांसद

इस मामले में अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि यूनिवर्सिटी से तस्वीर तो हटकर ही रहेगी. उन्होंने कहा कि साल 1938 में तस्वीर लगी थी तो उसके बाद जिन्ना ने बंटवारा करवाया तब साल 1947 में तस्वीर क्यों नहीं हटाई गई?

जिन्ना के समर्थक पाकिस्तान जाएं- हिंदू छात्र नेता

वहीं, आज हिंदू छात्र नेताओं ने एक कॉलेज के शौचालय में जिन्ना की फ़ोटो लगा दी. हिंदू छात्र नेताओं ने कहा है कि जिन्ना का स्थान शौचालय है. वहीं एक हिंदू छात्र ने कहा कि जिन्ना के समर्थक पाकिस्तान जाएं, वर्ना उन्हें कब्रिस्तान भेज देंगे. बता दें कि प्रदर्शनकारी हिन्दू छात्र नेताओं ने आज यूनिवर्सिटी से कुछ दूर जिन्ना का पुतला भी फूंका और कहा कि ‘जिन्ना समर्थक पाकिस्तान जाओ.’

इस मामले पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. यो भी सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि जिले में सभी इंटरनेट सेवाओं पर आज रात 12 बजे तक के लिए रोक लगा हुई है.

एएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

एएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर उनसे विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की तरफ से अराजकता फैलाये जाने के घटनाक्रम की फौरन उच्च स्तरीय जांच कराने की गुजारिश की है.

जिन्ना का सम्मान नहीं किया जा सकता- सीएम योगी

वहीं, इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन्ना ने देश का बंटवारा कराया था. इसलिए भारत में जिन्ना को सम्मानित नहीं किया जा सकता है.योगी ने कहा कि जिन्ना भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहते थे और यह ना हो सका तो उन्होंने पाकिस्तान की स्थापना करा दी. उन्होंने केवल भारत का बंटवारा कराया है.

कहां से शुरु हुआ विवाद?

दरअसल यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर तारिक मंसूर को एक पत्र लिखा था. पत्र में बीजेपी सांसद ने उनसे पूछा था कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगाने की क्या मजबूरी बनी हुई है? वर्तमान में पकिस्तान की तरफ से गैर जरूरी हरकतें लगातार जारी हैं, ऐसे में जिन्ना की तस्वीर को यूनिवर्सिटी में लगाए रखना कितना तार्किक है? सांसद के इस पत्र के बाद से यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर हटाने पर बहस छिड़ी हुई है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में सेंट स्टीफंस कॉलेज के चर्च के गेट पर लिखा- ‘मंदिर यहीं बनेगा’

दिल्ली में फर्जी पैथोलॉजी लैब का भंडाफोड़, बगैर सैंपल जांचे हजारों को दे चुके थे रिपोर्ट

एक्सक्लूसिव: 8000 फीट की ऊंचाई से अचानक 1640 फीट पर आ गया था राहुल गांधी का विमान! PM मोदी का कांग्रेस पर वार, कहा- कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद INC सिर्फ PPP रह जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget