एक्सप्लोरर

अमृतसर हमले को लेकर बड़ा खुलासा, आतंकी जाकिर मूसा ने ISI के साथ मिलकर रची हमले की साजिश

सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि रविवार को अमृतसर के राजासांसी में निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड हमले के पीछे आतंकी जाकिर मूसा का हाथ है.

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर हमले को लेकर ABP न्यूज ने बड़ा खुलासा किया है. सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि रविवार को अमृतसर के राजासांसी में निरंकारी भवन में हुए ग्रेनेड हमले के पीछे आतंकी जाकिर मूसा का हाथ है. जाकिर मूसा ने ISI के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी. बता दें कि रविवार को हुए इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 21 लोगों के घायल हो गए हैं. इस मामले की जांच एनआईए की टीम ने शुरू कर दी है. आज एनआईए की टीम ने आज घटना स्थल पर पहुंच कर सघन छानबीन की. इस बीच पंजाब सरकार ने हमलावरों का सुराग देने वालों के लिए 50 लाख रुपये ईनाम की घोषणा की है.

बता दें कि पंजाब पुलिस ने भी आतंकी हमले की आशंका जताई थी. इससे पहले ग्रेनेड हमले को लेकर सीएम अमरिंदर सिंह ने भी ISI समर्थित आतंकी समूहों के शामिल होने की संभावना जतायी थी. इस हमले के बाद पंजाब और पड़ोसी राज्यों हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली में मौजूद संत निरंकारी के हेड क्वार्टर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. वहीं 24 से 26 नवंबर के बीच हरियाणा के कसमालखा में निरंकारी का 71वां वार्षिक संत समागम होने वाला है. अमृतसर हमले के बाद कसमालखा में सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है और निरंकारी प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त है.

क्या है निरंकारी समुदाय? 1929 में बाबा बूटा सिंह ने संत निरंकारी मिशन की स्थापना की. वर्तमान में दुनिया भर में मिशन के एक करोड़ से ज़्यादा भक्त हैं. दुनिया भर के 27 देशों में निरंकारी मिशन है और इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है. विदेशों में मिशन के 100 से ज्यादा केंद्र हैं.

भारत के अलावा ऑस्ट्रोलिया, कनाडा, जर्मनी, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में इनके कई आश्रम हैं.

आपको बता दें कि इसके प्रमुख बाबा हरदेव का 13 मई 2016 को कनाडा में सड़क हादसे में निधन हो गया था. 16 जुलाई 2018 को बाबा हरदेव की पुत्री सुदीक्षा ने मिशन की बागडोर संभाली थी. वे निरंकारी मिशन की छठी मुख्य हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
विपक्षी की रैली से पहले बोली बीजेपी- 'दिल्ली में मौजूद हैं दिमागी नक्सल'
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget