एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह हुआ गिरफ्तार या किया सरेंडर? सबके अलग-अलग दावे, क्या है सच...

Amritpal Singh Arrest: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद ऐसी खबरें भी आईं कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. आइए जानते हैं कि उसे कैसे पकड़ा गया.

Amritpal Singh Arrest: भगोड़े अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए 36 दिनों से चल रही तलाश खत्म हो गई है. रविवार (23 अप्रैल) को पंजाब पुलिस ने मोगा के रोडेवाल गुरुद्वारे के बाहर सुबह पौने सात बजे उसे गिरफ्तार किया. हालांकि, अमृतपाल की गिरफ्तारी की जानकारी के साथ ये खबरें भी उड़ीं कि उसने सरेंडर किया है. इसके लिए अमृतपाल की ओर से बकायदा कुछ वीडियो बनाए गए और फोटो खिंचवाई गई. जिससे ये मैसेज जा सके कि वो गुरुद्वारे में आया था. वहां अरदास की, प्रवचन दिया और फिर सरेंडर कर दिया.

अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी के पहले शनिवार-रविवार की रात में गुरुद्वारे में आया था. गुरुद्वारे के ग्रंथी ने जो बताया उसके मुताबिक उसने सरेंडर किया था. वहीं, पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अमृतपाल को किस तरह पकड़ा गया था.

पंजाब पुलिस ने क्या कहा ?

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर गांव रोडे से गिरफ्तार किया है. अमृतसर पुलिस और पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग की ओर से एक संयुक्त अभियान चलाया गया था. पुलिस को इनपुट मिला था कि वह रोडे गांव के गुरुद्वारे में आया हुआ है. इसके बाद हमने पूरे गांव को घेर लिया था. इस दौरान गुरुद्वारे की पवित्रता का पूरा ध्यान रखा गया और पुलिस ने गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं किया. अमृतपाल को गिरफ्तार कर एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ ले जाया गया है.

ग्रंथी ने क्या कहा ?

पुलिस ने अपने बयान में अमृतपाल को गिरफ्तार करने की बात कही है, लेकिन गुरुद्वारे के ग्रंथी ने एक अलग ही कहानी बताई है. गिरफ्तारी के बाद रोडेवाल के ग्रंथी जसवीर सिंह ने दावा किया कि अमृतपाल ने सरेंडर किया था. उसके ऊपर कोई दबाव नहीं था. ग्रंथी ने बताया कि अमृतपाल रात में यहां पहुंचा. उसने बताया कि वह माथा टेकने के बाद सुबह पुलिस के सामने सरेंडर कर देगा. इसके बाद पुलिस को सूचना पहुंचाई गई. सुबह उठने के बाद उसने कपड़े बदले, संगत को संबोधित किया और फिर 7 बजे सरेंडर कर दिया.

सरेंडर के दावे पर क्या बोली पुलिस ?

तमाम बयानों और अटकलों को खारिज करते हुए पंजाब पुलिस ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा कि अमृतपाल के पास कोई विकल्प नहीं था. उसने सरेंडर नहीं किया, हमें इनपुट मिल गया था कि वह गुरुद्वारे के अंदर है. इसके बाद हमने पूरी तैयारी कर रही थी. गुरुद्वारे की मर्यादा का ध्यान रखते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया. इसमें केंद्रीय एजेंसियों का भी सहयोग रहा.

यह भी पढ़ें

36 दिनों की फरारी, बार-बार बदली लोकेशन, आखिर कैसे पकड़ा गया अमृतपाल सिंह, कहां-कहां रहा छिपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget