एक्सप्लोरर

Amravati Murder Case: मास्टरमाइंड इरफान खान के साथ राणा दंपति की तस्वीरें वायरल, विधायक ने दी ये सफाई

Amravati Murder Case: अमरावती उमेश कोल्हे हत्याकांड के मास्टरमाइंड इरफान खान की फेसबुक पर राणा दंपति के साथ कुछ तस्वीरें दिखी हैं. लेकिन विधायक रवि राणा ने उससे किसी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है

Amravati Murder Case: महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे हत्या मामले (Umesh Kolhe Murder Case) में अब एक नया मोड़ आ गया है. उमेश कोल्हे की हत्या के मुख्य आरोपी इरफ़ान खान (Irfan Khan)ने अपने फेसबुक प्रोफाइल से राणा दंपति के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं. अब उसके फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल को देखने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि उमेश कोल्हे हत्याकांड का मास्टरमाइंड इरफ़ान खान राणा दंपत्ति की पहचान वाला था. इरफ़ान ने अपने फेसबुक पर साल 2019 में राणा दंपत्ति के लिए बहुत से पोस्ट किए थे, जिसमें उसने अमरावती से सांसद नवनीत राणा के लिए कथित तौर पर चुनाव प्रचार भी किया था. इतना ही नहीं, फ़ेसबुक पर उनसे नवनीत राणा के पति और विधायक  रवि राणा के साथ सेल्फ़ी भी पोस्ट की है.

इरफान के फेसबुक पोस्ट से अब उमेश कोल्हे की हत्या में नया मोड़ आता दिख रहा है कि क्या इरफान के राणा दंपत्ति से भी संबंध थे, या वो राणा दंपत्ति को कैसे जानता था.  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इरफान खान के फेसबुक पोस्ट में एक चुनाव प्रचार का एक बैनर भी शेयर किया गया है, जिसमें वो अमरावती से निर्दलीय सांसद और विधायक राणा दपंति के लिए वोट मांगता दिख रहा है. हालांकि, राणा दंपति ने इरफान खान से किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया है.

राणा दंपत्ति के साथ इरफान की तस्वीरें वायरल

इरफ़ान खान के फेसबुक फीड में राणा दंपत्ति के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कई पोस्ट दिखाई दे रहे हैं. वहीं, विधायक रवि राणा ने कहा कि उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है. वह चाहे किसी भी पार्टी का हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. रवि राणा ने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह से लोग चुनाव प्रचार किया करते हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले में उमेश कोल्हे की पिछले महीने हत्या कर दी गई थी. इसके पीछे की वजह ये बताई गई है कि केमिस्ट उमेश कोल्हे ने कथित तौर पर बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था जिसका अंजाम इस रूप में सामने आया था. नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद इसे लेकर विवाद जारी है.

इरफान की गिरफ्तारी से हुए हैं कई खुलासे

पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी इरफान खान को गिरफ्तार कर चुकी है. इरफान की गिरफ्तारी के बाद कई तरह के चौंकाने वाले तथ्य निकल कर सामने आए है. इरफान पर दुष्कर्म के आरोपियों को फरारी में मदद करने, संरक्षण देने जैसे संगीन आरोप लगे है. इंदौर की आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसने कबूल किया था कि उसने ये संगीन अपराध किए हैं.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: ठाणे और नवी मुबई पर शिंदे ने किया कब्जा, क्या शिवसेना बचा पाएगी बीएमसी ?

Kaali Poster Row: काली फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई पर भड़का ये फिल्ममेकर, कहा- हिंदू धर्म का अपमान अभिव्यक्ति की...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget