एक्सप्लोरर

Amogh Lila Das Banned: इंजीनियर, मैनेजर, संत... बेहद दिलचस्प रहा है अमोघ लीला दास का सफर, स्कूल के दौरान ही छोड़ दिया था घर

Amogh Lila Das Banned: इस्कॉन से जुड़े संत अमोघ लीला दास सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं. उनके वीडियो अक्सर ट्रेंड में रहते हैं लेकिन अब वे विवादों में घिर गए हैं.

ISKCON Banned Amogh Lila Das: इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISCON) ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. कृष्ण भक्ति शाखा को मानने वाली इस संस्था के संत पूरी दुनिया में सनातन धर्म का प्रचार करते हैं लेकिन एक विवाद के बाद अब इस संस्था को अपने एक संत अमोघ लीला दास के ऊपर बैन लगाना पड़ा है. अमोघ दास पर स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर विवाद खड़ा हो गया था. इस्कॉन ने बयान जारी कर अपने संत पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी. 

इस्कॉन ने मंगलवार (11 जुलाई) को जारी किए गए बयान में कहा, अमोघ लीला प्रभु ने स्वीकार किया है कि स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु के बारे में अनुचित टिप्पणी करके उन्होंने गलती की है. वह प्रायश्चित के तौर पर एक महीने के लिए सभी प्रकार के सामाजिक जीवन से एक महीने तक खुद को दूर रखेंगे. बयान में कहा गया है कि अमोघ लीला दास ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी है. इसके साथ ही वह प्रायश्चित के तौर पर एक महीने के लिए गोवर्धन की पहाड़ियों में जाएंगे. 

कौन हैं अमोघ लीला दास

अमोघ लीला दास आध्यात्मिक प्रवचनकर्ता है. वे सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर हैं. धर्म पर उनके दिए प्रवचन और मोटिवेशनल स्पीच अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड होती रहती हैं. उनके बोलने का अंदाज भी खूब पसंद किया जाता है. अपने ऐसे ही एक प्रवचन के दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद के मछली खाने को लेकर टिप्पणी कर दी जिस पर विवाद हो गया.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से संत का सफर

अमोघ लीला दास का असली नाम आशीष अरोड़ा है. उनका जन्म लखनऊ में हुआ था. वे अपने प्रवचनों में भी अपने संत बनने के सफर का जिक्र करते हैं. सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, साल 2000 में वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान ही उनका अध्यात्म की ओर झुकाव हो गया था. उन्होंने घर भी छोड़ दिया था लेकिन वे वापस लौट आए और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.

2004 में उन्होंने एक अमेरिकी कंपनी में नौकरी शुरू की, लेकिन 6 साल में ही उनका नौकरी से मन भर गया और उन्होंने 2010 में संन्यास की राह पर जाने का फैसला किया. संन्यासी बनते समय उनकी उम्र सिर्फ 29 साल ही थी.

अमोघ लीला दास क्यों हुए बैन ?

अमोघ लीला दास ने अपने एक प्रवचन में स्वामी विवेकानंद के मछली खाने पर सवाल उठाया था. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, क्या कोई सदाचारी व्यक्ति मछली खाएगा? मछली को भी दर्द होता है, ठीक? क्या कोई सदाचारी व्यक्ति मछली खाएगा? उन्होंने स्वावी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस को लेकर भी टिप्पणी की.

टिप्पणियों का वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया पर ये मुद्दा गरमा गया. लोग अमोघ लीला दास की निंदा करने लगे, जिसके बाद इस्कॉन ने एक्शन लेने का फैसला लिया. इस्कॉन ने कहा कि इन दो महान व्यक्तित्वों के बारे में अमोघ लीला दास की समझ और इनके बारे में अनुचित और अस्वीकार्य टिप्पणियों से वह दुखी है.

यह भी पढ़ें

Lok sabha Election: 2024 में काम करेगी बीजेपी की ये ट्रिक? फैक्ट्स से समझिए चार राज्यों में बीजेपी का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शन-तनाव के बीच सरकार के नरम पड़े तेवर, कॉकरोच पार्टी के प्रतिनिधियों से देर शाम हो सकती है बात
LIVE: प्रदर्शन-तनाव के बीच सरकार के नरम पड़े तेवर, CJP के प्रतिनिधियों से देर शाम हो सकती है बात
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा वार
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ का विपक्ष पर हमला
धार में जुमे की नमाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने समाधान का भरोसा
धार में जुमे की नमाज के लिए SC ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने दिया ये जवाब
Jantar Mantar CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget