एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 2024 में काम करेगी बीजेपी की ये ट्रिक? फैक्ट्स से समझिए चार राज्यों में बीजेपी का प्लान

BJP Change State President: बीजेपी ने चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं. इस फेरबदल में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनावों का भी ख्याल रखा गया है. 

Lok Sabha Election: 2024 का लोकसभा चुनाव एक साल से भी कम वक्त में होना है, इसीलिए बीजेपी एक्शन मोड में आ चुकी है. बीजेपी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी ने पंजाब, आंद्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं. इस फेरबदल में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनावों का भी ख्याल रखा गया है. 

चुनावी राज्य तेलंगाना के लिए बीजेपी ने जी किशन रेड्डी को मैदान में उतार दिया है. रेड्डी को पार्टी ने तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वे बंदी संजय कुमार की जगह लेंगे. पंजाब में भी पार्टी ने बदलाव किया है. कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़ को बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. वे अश्विनी शर्मा की जगह लेंगे.

झारखंड में बीजेपी बाबूलाल मरांडी पर दांव लगाया है. दीपक प्रकाश की जगह उन्हें राज्य में बीजेपी की कमान सौंपी गई है. दक्षिणी राज्य आंद्र प्रदेश में बीजेपी ने सोम वीरराजू की जगह पुरंदेश्वरी को पार्टी की कमान सौंपी है.

जी किशन रेड्डी की होने वाली है मंत्रिमंडल से छुट्टी?

बीजेपी में ये आमतौर पर होता नहीं है कि कोई मंत्री संगठन का भी पद संभाले. तेलंगाना के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी इस समय मोदी कैबिनेट में मंत्री है. इससे एक बात का संकेत मिलने लगा है कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है. 

बीजेपी का 2024 प्लान

विधानसभा चुनाव की बात करें तो तेलंगाना में वैसे तो कांग्रेस और केसीआर की पार्टी बीआरएस के बीच द्विध्रुवीय मुकाबला है. यहां पर बीजेपी के सिर्फ के सिर्फ 3 विधायक हैं, लेकिन जब बात आम चुनाव यानि लोकसभा की आती है तो बीजेपी यहां तेजी से उभरती नजर आती है. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने तेलंगाना में 4 लोकसभा सीटें जीती थीं. इस बार पार्टी मिशन साउथ को और मजबूत करना चाहती है. इस बात को कांग्रेस अच्छे से समझती है और पार्टी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. राहुल गांधी ने केसीआर को बीजेपी की बी टीम कह कर हमला बोला है.

झारखंड में आदिवासियों को रिझाने की कोशिश

बीजेपी झारखंड में बाबूलाल मरांडी पर दांव खेलकर आदिवासी वोटबैंक को मजबूत करने की उम्मीद लगाए बैठी है. उसे लगता है कि बाबूलाल मरांडी के आने से आदिवासी वोट उसकी तरफ आकर्षित होगा और 2019 के मुकाबले आगामी लोकसभा चुनाव में उसे फायदा होगा.

पंजाब और आंध्र प्रदेश में नई रणनीति

पंजाब और आंध्र प्रदेश में बीजेपी बहुत मजबूत स्थिति में नहीं है, लेकिन यहां कांग्रेस से आए नेताओं को कमान देकर उसने अपनी रणनीति में बदलाव का संकेत दे दिया है. इससे ये पता चलता है कि पार्टी में अब उसे मौका मिलेगा, जिसका बेस मजबूत है. इस कदम से दूसरी पार्टी के उन नेताओं को बल मिल सकता है, जो बीजेपी में आने का मन बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Maharashtra NCP Crisis: अजित पवार के आने से शिंदे गुट बेचैन, विधायक बोले- हमारे साथ बीजेपी नेता भी नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget