एक्सप्लोरर

जय शाह आज 'द वायर' वेबसाइट पर 100 करोड़ की मानहानि का केस करेंगे

द वायर की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने अमित शाह को निशाने पर लिया. कांग्रेस नेता कबिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा लगता है कि 2014 में सरकार बदलने के साथ अमित शाह के बेटे की किस्मत भी बदल गई है.

अहमदाबाद: बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह आज उस वेबसाइट के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज करेंगे, जिसने उनकी कंपनी के टर्नओवर में बंपर उछाल की रिपोर्ट छापी है.

द वायर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद घाटे में चल रही जय शाह की कंपनी के टर्नओवर में एक साल में 16,000 गुना तक इजाफा हुआ.

आपको बता दें कि द वायर की रिपोर्ट छपने और कांग्रेस के हमले के बाद बीजेपी नेता और केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने वेबसाइट द वायर की रिपोर्ट को मनगढ़त और अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला करार देते हुए वेबसाइट, वेबसाइट के संपादक और रिपोर्टर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने का एलान किया था.

झूठी रिपोर्ट है- बीजेपी जय शाह पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा था, “ये झूठ और पूरी तरह से आधारहीन और दुर्भावनपूर्ण भाव से किए गए अपमानजनक आरोप हैं. हम इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन करते हैं, नकारते हैं.”

जय शाह की सफाई जय शाह ने भी अपनी सफाई में कहा था कि वेबसाइट ने अपनी स्टोरी में झूठ दिखाने की कोशिश की है. उनके प्रतिष्ठा को नीचा दिखाने की कोशिश की है. लोगों के मन में ऐसी छवि बनाने की कोशिश की गई है कि उनके व्यवसाय में सफलता उनके पिता की राजनीतिक हैसियत से मिली है.

उन्होंने कहा, "मेरा व्यवसाय पूरी तरह से कानून का पालन करता है. जो मेरे टैक्स रिकार्ड और बैंक ट्रांजेक्शन से पता चलता है. किसी कॉपरेटिव बैंक से लोन नियम कानून के हिसाब से लिए गए."

कांग्रेस का हमला द वायर की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस ने अमित शाह को निशाने पर लिया. कांग्रेस नेता कबिल सिब्बल ने कहा कि ऐसा लगता है कि 2014 में सरकार बदलने के साथ अमित शाह के बेटे की किस्मत भी बदल गई है. कांग्रेस ने पूछा कि क्या पीएम मोदी इस मामले की जांच कराएंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget