एक्सप्लोरर

Amit Shah Bihar Visit: सितंबर में बिहार का दौरा कर सकते हैं अमित शाह, संगठन को मजबूत करने की है तैयारी

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद काफी कुछ बदल गया है. इसी बीच अब विपक्ष में बैठी भाजपा ने कमर कस ली है. सूत्र बता रहे हैं कि अमित शाह अगले महीने बिहार का दौरा कर सकते हैं.

Amit Shah Bihar Visit: बिहार में सियासी हलचल कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है और लालू यादव (Lalu Yadav) की आरजेडी (Rashtriya Janta Dal) के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बना ली है. वहीं अब बिहार में बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है.

बिहार में अब कमान बीजेपी के हाथों में नहीं है, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) सितंबर के दूसरे हफ्ते में बिहार का दौरा कर सकते हैं. बीजेपी के एक नेता ने बताया कि पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह 23-24 सितंबर को बिहार के सीमांचल क्षेत्र का दौरा करेंगे.

बीजेपी नेता ने बताया, “गृह मंत्री अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पूर्णिया और किशनगंज जिलों का दौरा करेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के कार्यक्रम के अलावा उनकी जनसभाएं भी निर्धारित हैं.”

बिहार को लेकर दिल्ली में हुई थी बैठक

बिहार की राजनीति में हुए बदलाव के बीच बीजेपी (BJP) ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली में मंथन किया था. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के अलावा बिहार बीजेपी के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे.

बीजेपी से फिर अलग हुए नीतीश

गौरतलब है कि बिहार में एक बार फिर से भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है. आंकड़ों के हिसाब से देखें, तो 26 साल के साथ में ये दूसरी बार है जब नीतीश भाजपा से अलग हुए हैं. नीतीश साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब से लेकर अब तक सात बार वह इस पद पर रह चुके हैं. इनमें से पांच बार शपथ के दौरान भाजपा उनकी सहयोगी थी. 

बिहार विधानसभा का मौजूदा समीकरण

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद समीकरणों का बदलना तय था. आरजेडी के एक विधायक के निधन की वजह से बिहार विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 243 से घटकर 242 रह गई है. जिसमें बीजेपी के पास 77, आरजेडी के पास 79, जेडीयू के पास 45, कांग्रेस के पास 19, सीपीआई (एम-एल) के पास 12, सीपीआई के पास 4, एचएएम के पास 4, एआईएमआईएम के पास 1 और एक निर्दलीय विधायक है.

ये भी पढ़ें- Congress Crisis: डॉक्टर असल में कंपाउंडर.. भाषण के बाद मोदी के गले लगते हैं, कांग्रेस मुक्त भारत एजेंडा कर रहे पूरा, गुलाम नबी ने दिया हर सवाल का जवाब

ये भी पढ़ें- Delhi Govt Confidence Motion: सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में रखा विश्वास मत, बोले- BJP हमारा एक भी विधायक नहीं खरीद पायी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget