एक्सप्लोरर

बिहार में 'e-रैली' करेंगे अमित शाह, बीजेपी का दावा 1 लाख लोग जुड़ेंगे

पटना स्थित पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकार अमित शाह की रैली के संबंध में ऐलान किया गया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया.

पटनाः बीजेपी ने अनलॉक-1 के पहले दिन ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को बिहार में डिजिटल रैली करेंगे. बीजेपी ने दावा किया कि इस ई-रैली में एक लाख लोग जुड़ेंगे.

अनलॉक 1 के पहले ही दिन पटना में बीजेपी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले पार्टी के नेताओं ने पत्रकारों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर कुर्सियां लगाई गई थीं. हालांकि कैमरामैन जो लाइन में एक साथ खड़े थे उनसे फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए आग्रह किया.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स शुरू करने से पहले कोरोना काल में पत्रकारों के निडर होकर न्यूज़ कवरेज पर तालियां बजाकर स्वागत किया. इस मौके पर संजय जायसवाल ने केंद्र में मोदी सरकार की जमकर तारीफ की.

डिजिटल प्रचार में जुटी बीजेपी बता दें कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के लिये बीजेपी कई महीने पहले से ही अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पार्टी इस बार डिजिटल प्रचार को प्रमुखता देगी. बीजेपी नेताओं का कहना है कि कोविड-19 के कारण अब काफी समय तक सामाजिक दूरी का पालन करना होगा. ऐसे में पार्टी की, बड़ी बड़ी रैलियों के स्थान पर फेसबुक लाइव, व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब लाइव का उपयोग प्रभावी तरीके से करने की तैयारी है.

बीजेपी ने राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं और हर बूथ पर ‘‘सप्तर्षि योद्धाओं’’ के जरिये डिजिटल प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रही है.

बिहार में वैसे तो बीजेपी और जेडीयू के अलग अलग चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर चुनाव प्रभारियों को तैनात कर और हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं के नेटवर्क को सक्रिय करके यह स्पष्ट संकेत देने का प्रयास कर रही है कि वह 2015 विधानसभा चुनाव की हर कमी को दूर करना चाहती है. 2015 के चुनाव में बीजेपी को आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस महागठबंधन से पराजित होना पड़ा था.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कोरोना वॉरियर्स अजेय योद्धा, निश्चित रूप से कोरोना से जंग जीतेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget