एक्सप्लोरर

UP Election: अमित शाह बोले- अखिलेश और जयंत साथ-साथ दिख रहे हैं, अगर गलती से भी इनकी सरकार बन गई तो...

UP Election 2022: देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उत्तर प्रदेश में चुनाव अभियान तेज कर दिया है. रैली के दौरान वह SP और RLD पर निशाना साधते दिखाई दिए.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने अपनी कमर कस ली है. उत्तर प्रदेश का किला फतह करने के लिए बीजेपी के बड़े नेता अपनी कड़ी मशक्कत करते दिख रहे हैं. ऐसे में बीजेपी का प्रचार अभियान तेज हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने उत्तर प्रदेश में BJP की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमान संभाल ली है.

अमित शाह (Amit Shah) ने मुजफ्फरनगर में BJP के प्रचार अभियान को तेज करते हुए रैली के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर निशाना साधते दिखाई दिए. अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पर माफियाराज लाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जनता का एक वोट उत्तर प्रदेश में माफिया राज भी ला सकता है और वही वोट माफियाराज से मुक्ति भी दिला सकता है. 

उन्होंने कहा है कि 'चुनाव आ गए हैं ऐसे में आज कल अखिलेश यादव जी और जयंत चौधरी जी साथ-साथ दिख रहे हैं. लेकिन ये सिर्फ वोटिंग तक का साथ है, अगर गलती से भी इनकी सरकार बन गयी तो जयंती चौधरी जी फिर कहीं नहीं दिखेंगे, फिर से आजम खान और अतीक अहमद सामने आ जायेंगे. और ये इनके टिकेट बांटने से ही सबको साफ-साफ समझ आ गया है.'

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा शासनकाल पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि 'सपा, बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश को माफियाओं ने कब्जे में ले लिया था. धर्म और जाति के आधार पर यहां राजनीति करने वालों का यहां बोलबाला था. 2017 में यहां योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनने के बाद सारे गुंडे उत्तर प्रदेश की सीमा से बाहर चले गए.' 

UP Election: यूपी में 31 जनवरी को बड़ी वर्चुअल रैली करेंगे पीएम मोदी, चुनाव में देंगे जीत का मंत्र

अमित शाह ने बसपा पर जातिवाद, कांग्रेस पर परिवारवाद और सपा पर गुंडाराज का आरोप लगाते हुए कहा कि 'बहन जी की पार्टी आती थी तो एक जाति की बात करती थी. कांग्रेस पार्टी आती थी तो परिवार की बात करती थी. सपा पार्टी आती थी तो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे.' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'आज BJP के पांच साल हो गए, न जाति की बात है, न परिवार वाद की बात है, न गुंडे, माफिया, तुष्टिकरण की बात है. BJP के शासन में सिर्फ और सिर्फ सुरक्षा और विकास की बात है.'

UP Election 2022: मुजफ्फरनगर की इस हॉट सीट पर रोचक है मुकाबला, जाट और मुस्लिम वोट बैंक पर है उम्मीदवारों की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget