एक्सप्लोरर

चीन के साथ सीमा विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह बोले- राजनयिक और सैन्य वार्ता जारी

लद्दाख में चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद पर बोलते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि चीन से कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत चल रही है.अमित शाह का मानना है कि जल्द ही इस पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा.

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मौजूदा सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत चल रही है और उन्हें उम्मीद है कि इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा. इसके साथ ही पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी में, शाह ने कहा कि भारत अपनी सीमाओं पर किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे कदमों का उचित जवाब दिया जाएगा.

शाह ने कहा, ''अभी कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर संवाद चल रहे हैं और मुझे विश्वास है कि यह मुद्दा हल हो जाएगा.'' शाह ने लद्दाख और कुछ अन्य क्षेत्रों में चीन के साथ सीमा विवाद औऱ दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़पों के वीडियो और तस्वीरों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे, गृह मंत्री ने कहा ''नरेंद्र मोदी सरकार अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को कमजोर नहीं होने देगी और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी कदम उठाएगी. इस संबंध में किसी को भी कोई संदेह नहीं होना चाहिए.''

सीमा पर पाकिस्तान की हरकतों के बारे में पूछे जाने पर, शाह ने कहा कि भारत ने कभी भी विस्तारवादी नीति नहीं अपनायी है लेकिन वह अपनी सीमाओं पर किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा. शाह ने कहा 'अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करता है, तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे. यह हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी है.' कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार इस महामारी के प्रकोप का मुकाबला करने में सफल रही है. उन्होंने कहा 'यह पता नहीं है कि टीके और दवा कब तक आएगी. लोग कब तक अपने घरों में रहेंगे? मैं कह सकता हूं कि भारत और नरेंद्र मोदी की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अब तक सफल रही है.'

पूरा देश एक साथ और एक दिमाग से लड़ रहा है- शाह

शाह ने कहा कि पूरा देश एक साथ और एक दिमाग से लड़ रहा है, इसलिए कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई सफल रही है. उन्होंने कहा 'जहां तक ​​अनलॉक-1 की बात है, राज्य, जिले, पंचायत, आशा कार्यकर्ता तैयार हैं. कोविड से लड़ने के लिए एक सेना तैयार है.' गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और वह खुद इस बात से दुखी थे कि कुछ प्रवासी मजदूरों को पैदल घर जाना पड़ा जबकि उनके परिवहन के लिए व्यवस्था की जा रही थी.

उन्होंने कहा 'हो सकता है कि यह गलत संचार या जागरूकता की कमी के कारण हुआ. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि रेलवे द्वारा लगभग 4,000 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जिनसे यात्रा कर 50 लाख से अधिक लोग अपने-अपने घरों तक पहुंच चुके हैं. इसके अलावा करीब 40 लाख लोगों ने अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए बसों का उपयोग किया.' शाह ने कहा 'मैं रेलवे को बधाई देना चाहता हूं कि रूटीन ड्राइवर नहीं होने के बावजूद वे इतनी सारी श्रमिक ट्रेनें चलाने में कामयाब रहे.'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना किए जाने के बारे में पूछे जाने पर, शाह ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई हो या चक्रवात से निपटना, पश्चिम बंगाल में चीजें सही आकार में नहीं थीं. उन्होंने कहा 'एक बात निश्चित है कि आने वाले दिनों में भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी. बंगाल के लोग बदलाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें-

नेपाल सरकार ने नए नक्शे पर पेश किया संविधान संशोधन विधेयक

रूस: एक दिन में 9000 से अधिक नए केस सामने आए, मौत के मामलों में आई कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget