एक्सप्लोरर

Amit Shah on West Bengal: ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ाने वाला है अमित शाह का यह दावा? जानें क्या कह दिया

Amit Shah on West Bengal: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि बंगाल में आयुष्मान भारत योजना अब तक लागू नहीं हुई है लेकिन जल्द ही वहां भी इसे लागू किया जाएगा क्योंकि बंगाल में भी अब कमल खिलने वाला है.

Amit Shah on West Bengal: लोकसभा में बुधवार (26 मार्च) को गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने साफ-साफ इशारा किया कि पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिलेगी. त्रिभुवन सहकारी बिल पर चर्चा के जवाब में अमित शाह ने आयुष्मान भारत योजना की बात निकाली और इसी के सहारे ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए बंगाल के लिए यह बड़ा दावा कर डाला.

अमित शाह ने कहा दिल्ली में अब कमल खिल गया है और अब वहां आयुष्मान भारत योजना लागू कर दी गई है. अब सिर्फ पश्चिम बंगाल बचा है. वहां भी कमल खिलेगा और आयुष्मान भारत योजना का लाभ वहां के लोगों को भी मिलेगा. अमित शाह ने यह दावा जिस आत्म विश्वास के साथ किया, उससे लगा कि बीजेपी पूरी ताकत से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में है.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के दौरान राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लोगू नहीं होने दिया था. इसी तरह ममता बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल में इस योजना को लागू नहीं किया है. बहरहाल, आयुष्मान भारत योजना के तहत अमित शाह ने जो बंगाल के लिए दावा किया है, वह निश्चित तौर पर ममता बनर्जी के लिए टेंशन बढ़ाने वाला होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी वर्तमान में एक बार फिर बेहद मजबूत पार्टी नजर आ रही है.

फिर से पटरी पर है बीजेपी
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को थोड़ा झटका लगा था और ऐसा माना जा रहा था कि यहां से पार्टी का रिवर्स शुरू हो गया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बीजेपी और ज्यादा मजबूत होकर उठी. जिन-जिन राज्यों में उसकी स्थिति कमजोर बताई जा रही थी, वहां-वहां उसने अप्रत्याशित सफलता हासिल की. हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली जीतकर बीजेपी ने साबित कर दिया कि देशभर में उनकी टक्कर में और कोई दल नहीं है. इन तीन राज्यों में जिस तैयारी और मेहनत के साथ बीजेपी ने चुनाव लड़ा, वही रणनीतियां ममता बनर्जी की असल टेंशन बनने वाली हैं.

अगले साल है बंगाल में चुनाव
पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल में चुनाव होने हैं. पिछले चुनाव में यहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने एकतरफा जीत के साथ सरकार बनाई थी. टीएमसी ने 292 सीट वाली विधानसभा में 213 सीटों पर कब्जा किया था. वहीं बीजेपी के हिस्से 77 सीट आई थी. यह अंतर बहुत बड़ा जरूर है लेकिन बीजेपी ने जिस अंदाज में बंगाल में अपनी पैठ लगातार बढ़ाई है, वह कोई साधारण बात नहीं है.

2016 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हिस्से महज 3 सीटें आई थी, मतलब 5 साल में बीजेपी ने अपनी सीटों की संख्या 74 बढ़ाई है. वह कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टियों को पछाड़ कर अब इस राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. आए दिन जिस तरह से यहां बीजेपी नए-नए मुद्दे उठाती रही है, वह ममता बनर्जी के लिए परेशानी खड़े कर रहे हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में यह राज्य क्या नतीजे देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget