एक्सप्लोरर

Hindi Protest In Tamil Nadu: 'LKG स्टूडेंट PHD होल्डर को लेक्चर दे रहा' तमिलनाडु सीएम का तंज, अमित शाह ने दे दिया जवाब

Hindi Protest In Tamil Nadu: तमिलनाडु सीएम का आरोप है कि केंद्र सरकार नेशनल एजूकेशन पॉलिसी के जरिए राज्य पर हिंदी थोपने की कोशिश कर रही है. इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आरोपों का जवाब दिया है.

Hindi Protest In Tamil Nadu: तमिलनाडु में हिंदी को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें आमने-सामने हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार तमिलनाडु के कई दल और राजनेता केंद्र सरकार पर नेशनल एजूकेशन पॉलिसी के जरिए तमिलनाडु में हिंदी को अनिवार्य करने और तमिल भाषा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं. खुद तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन इस मुद्दे पर आर या पार का मुड़ बना चुके हैं. वह कई सार्वजनिक मंचों से हिंदी का विरोध जता चुके हैं. हाल ही में उन्होंने केंद्र के शिक्षा नीति और तमिलनाडु के एजुकेशन सिस्टम की तुलना करते हुए यह तक कह दिया था कि LKG स्टूडेंट PHD होल्डर को लेक्चर नहीं दे सकता. स्टालिन के इसी रवैये पर अब गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया है.

अमित शाह ने शुक्रवार को चेन्नई से करीब 70 किलोमीटर दूर रानीपेट में आरटीसी थक्कोलम में CISF के 56वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि एमके स्टालिन ने तमिल भाषा के विकास के संबंध में पर्याप्त काम नहीं किया. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के लिए अपनी भर्ती नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

शाह ने कहा, 'अभी तक सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) भर्ती में मातृभाषा के लिए कोई जगह नहीं थी. पीएम मोदी ने फैसला किया है कि हमारे युवा अब तमिल सहित आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में CAPF परीक्षा दे सकेंगे. मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से भी आग्रह करना चाहता हूं कि वे जल्द से जल्द तमिल भाषा में मेडिकल और इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में कदम उठाएं.'

स्टालिन ने क्या कहा था?
स्टालिन ने केंद्र सरकार पर नेशनल एजूकेशन पॉलिसी (NEP) के माध्यम से हिंदी थोपने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा के प्रयासों को तमिलनाडु की भाषाई पहचान यानी तमिल के लिए खतरा बताया. स्टालिन ने कहा, 'हम अपना काम कर रहे थे लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने हमें पत्र लिखने के लिए उकसाया. उन्होंने पूरे राज्य को हिंदी थोपने के लिए धमकाया. अब उन्हें एक ऐसी लड़ाई को फिर से शुरू करने के परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं, जिसे वह कभी नहीं जीत सकते.'

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ने पहले ही वह हासिल कर लिया है, जिसे केंद्र ने NEP के जरिए 2030 तक हासिल करने का लक्ष्य रखा था. यह LKG के छात्र द्वारा PHD धारक को लेक्चर देने जैसा है. द्रविड़ लोग दिल्ली से निर्देश नहीं लेते. इसके बजाय, यह राष्ट्र के लिए अनुसरण करने का मार्ग निर्धारित करते हैं.'

CISF प्रशिक्षण केंद्र का नाम चोल राजा पर
अमित शाह ने कहा कि तमिल भाषा, संस्कृति और परंपराएं भारतीय संस्कृति का अनमोल आभूषण हैं और पूरा देश इस बात को स्वीकार करता है. इसी कड़ी में मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आज हम महान चोल योद्धा राजादित्य चोल के सम्मान में इस CISF प्रशिक्षण केंद्र का नाम बदल रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसी धरती पर राजादित्य चोल ने वीरता की अनेक गाथाएं लिखीं, अपने प्राणों की आहुति दी और चोल वंश की महान परंपराओं को आगे बढ़ाया. मैं महान योद्धा राजादित्य चोल को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

यह भी पढ़ें...

Telangana Tunnel Collapse: SLBC टनल में कैडावर डॉग्स, 15 फीट की गहराई में भी शवों को खोज लाते हैं; जानें रेस्क्यू ऑपरेशन के 14वें दिन क्या-क्या हो रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget