एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: मेगा प्लान के तहत बीजेपी करेगी 5000 सभाएं, PM मोदी भी कर सकते हैं दो रैली

दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने मेगा प्लान तैयार किया है. जिसके तहत पार्टी छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 5000 सभाएं करेगी. इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो रैलियां कर सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तारीख तय नहीं की गई है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार का दौर जारी है. आम आदमी पार्टी, बीजेपी समेत सभी राजनीति दल चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगा रहे हैं. इस चुनाव में बीजेपी की तरफ से 5000 छोटी बड़ी सभाएं की जाएंगी. इनमें से दो बड़ी रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर सकते हैं.

दिल्ली में बीजेपी के 278 से ज्यादा सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री दिल्ली में 5000 छोटी बड़ी सभाएं करेंगे. इनमें से अमित शाह और जेपी नड्डा 70 विधानसभा क्षेत्रों में 70 -70 रैलियां करेंगे. वहीं इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो रैलियां कर सकते हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में बीजेपी ने जहां राष्ट्रवाद और शाहीन बाग के मुद्दे को अब अपना हथियार बना लिया है, वहीं हर घर तक पहुंचने के लिए बीजेपी ने माइक्रोमैनेजमेंट का मेगा प्लान तैयार किया है. इसके लिए बीजेपी छोटी-बड़ी तकरीबन 5000 से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं करेगी. इसके लिए बीजेपी ने अपने सांसदों, मंत्रियों, पूर्व मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों की पूरी सूची तैयार की है.

पीएम मोदी कर सकते हैं रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक से दो रैली दिल्ली में कर सकते हैं हालांकि अभी यह रैलियां कहां होंगी और कब होंगी इसको लेकर आखरी फैसला नहीं लिया गया है. गृह मंत्री अमित शाह हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सभा करेंगे. अब तक वह 32 सभाएं कर चुके हैं और 38 सभाएं और करेंगे. कुल मिलाकर वे 70 विधानसभा क्षेत्रों में 70 सभाएं या रोड शो करेंगे. ठीक इसी तर्ज पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 70 सभाएं या रोड शो करेंगे.

बीजेपी नेतओं को दिए गए निर्देश पार्टी के शीर्ष नेताओं में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी के अलावा सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री 100 से 200 लोगों की छोटी-छोटी सभाएं करेंगे. राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सभाएं उस राज्य के निवासियों के बहुलता वाले इलाकों में करवाई जाएंगी. साथ ही राज्यों के बड़े नेताओं या केंद्रीय मंत्रियों की भी सभाएं होंगी. इसके लिए सभी मुख्यमंत्रियों और बड़े नेताओं को दिल्ली में कम से कम एक हफ्ता समय देने के निर्देश दिए गए हैं.

घर-घर जाकर भी करेंगे प्रचार बीजेपी के मेगा प्लान के तहत 5000 से ज्यादा छोटी-बड़ी सभाएं, रैलियां, रोड शो, नुक्कड़ सभाएं, नुक्कड़ नाटक होंगे और उसके बाद चुनाव खत्म होने के आखिरी चार दिन से पहले बीजेपी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले पांच साल के कामकाज और उपलब्धियों के अलावा राष्ट्रवाद और शाहीन बाग जैसे मुद्दों के बारे में लोगों को बताएंगे.

शुरुआत में यह माना जा रहा था कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव एकतरफा है और अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस और बीजेपी की चुनौती ना के बराबर है लेकिन जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग के मुद्दे को क्यों भुनाने में जुटी है बीजेपी, यह है इसकी वजह BJP सांसद का आपत्तिजनक बयान- ‘बहन-बेटियों का रेप करते हैं शाहीन बाग वाले, मोदी नहीं होंगे तो वह काट डालेंगे’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget