एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग के मुद्दे को क्यों भुनाने में जुटी है बीजेपी, यह है इसकी वजह

दिल्ली चुनाव के प्रचार प्रसार में बीजेपी ने शाहीन बाग के मुद्दे को भुनाना शुरू कर दिया है. बीजेपी के इंटरनल सर्वे में खुलासा हुआ है कि दिल्ली का एक बड़ा तबका शाहीन बाग के प्रदर्शन से नाराज है. इस सर्व के बाद बीजेपी नेताओं को प्रचार में शाहीन बाग के मुद्दे पर प्रचार अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के बीच शाहीन बाग एक मुद्दा बन गया है. नेताओं के प्रचार में भी इस मुद्दे ने जगह ले ली है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगातार काम पर मांगे जा रहे वोट के बाद अब बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति का रुख शाहीन बाग के मुद्दे की तरफ मोड़ दिया है.

इंटरनल सर्वे में हुआ खुलासा

बीजेपी के इंटरनल सर्वे में यह बात उभरकर सामने आई है दिल्ली का एक बड़ा तबका शाहीन बाग के धरने प्रदर्शन से खफा है और ऐसे में बीजेपी ने अपने पूरी चुनावी रणनीति को शाहिन बाग पर राष्ट्रवाद के आसपास समेटना शुरू कर दिया है. इसकी कमान खुद गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संभाली रखी है. सभी प्रभारियों को राष्ट्रवाद और शाहीन बाग के मुद्दे पर प्रचार अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल को घेरा

इसी रणनीति के तहत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार और उमर खालिद के मुकदमे को मंजूरी नहीं देने के मसले पर घेरा. इसके बाद अपने कामकाज की पिच पर खेल रहे अरविंद केजरीवाल भी बीजेपी के पिच शाहीन बाग और राष्ट्रवाद पर खेलने कूद पड़े.

बीजेपी ने कहा, दिल्ली में जिन्नावादी सोच से है मुकाबला

दिल्ली बीजेपी के महामंत्री और चुनाव प्रबंधन का काम देख रहे कुलजीत चहल ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि "उनका मुकाबला ना तो अरविंद केजरीवाल से है ना आम आदमी पार्टी से. उनका मुकाबला उस जिन्नावादी सोच से है जो शाहिनबाग जैसे आंदोलन में तिरंगे और संविधान की आड़ में छिपी हुई है उनका मुकाबला टुकड़े-टुकड़े गैंग और शाहीन बाग के साथ खड़े तबके से है"

चुनाव के लिए बना मेगा प्लान दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी के मेगा प्लान में 278 प्रमुख नेता शामिल हैं. इसमें सांसद, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री और संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं. चुनाव प्रभारी की नजर से बीजेपी ने सातों लोकसभा क्षेत्र को सात प्रमुख नेताओं के हवाले किया है. इसमें नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र धर्मेंद्र प्रधान देख रहे हैं, उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र अनुराग ठाकुर देख रहे हैं तो राधा मोहन सिंह को पश्चिम दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है. पूर्वी दिल्ली किशन रेड्डी के हवाले हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा उत्तर पूर्वी दिल्ली के प्रभारी बनाए गए.

बीजेपी की पूरी रणनीति "निश्चय कर जीत अपनी करो" के नारे पर आधारित है इसके लिए हर लोकसभा सीट पर इन प्रभारियों के नीचे हर विधानसभा क्षेत्र में एक विधानसभा प्रभारी को नियुक्त किया गया है और इनके सहयोग के लिए हर बोर्ड पर एक और वार्ड प्रभारी नियुक्त किए गए हैं प्रभारी का काम पंच परमेश्वर के स्तर पर नजर रखना है.

आपको बता दें कि पिछले नगर निगम चुनाव में पहली बार उस समय के अध्यक्ष अमित शाह ने पंच परमेश्वर की नियुक्ति की थी, पंच परमेश्वर ऐसे पांच कर कर्ताओं को नाम दिया गया था जो हर बूथ पर चुनाव प्रबंधन का काम देखेंगे और अपने इलाके के हर मतदाता का वोट गिरे यह तय करेंगे,

बीजेपी अपने संगठन और माइक्रोमैनेजमेंट के दम पर तकरीबन हाथ से निकल चुके इस चुनाव की जमीन बदलने में कामयाब हो चुकी है. इसकी मांग तब देखने को मिली जब अरविंद केजरीवाल भी शाहिन बाग जैसे मसलों पर बयान देने उतर पड़े. जाहिर तौर पर बीजेपी के लिए राष्ट्रवाद और शाहीन बाग के मुद्दे पर चुनाव लड़ना ज्यादा आसान भी है. अब देखना होगा कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली का यह चुनाव किस करवट बैठता है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव: अनुराग ठाकुर के ‘गाली’ वाले नारे पर हरकत में EC, जिला चुनाव आयुक्त से मांगी रिपोर्ट CAA: 6 राज्यों की पुलिस भड़काऊ भाषण के आरोपी शरजील को ढूंढने में नाकाम, जारी है छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget