एक्सप्लोरर

अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर, दलित सांसदों और सहयोगियों को मनाने की होगी कोशिश

अमित शाह यूपी के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और सहयोगी दलों के नेताओं से मिलेंगे. संगठन से लेकर सरकार तक फेर बदल की ख़बरें आ रही हैं.

लखनऊ: सहयोगी पार्टियों की बेरुखी और बीजेपी में मचे घमासान के बीच पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ पहुंच रहे हैं. कई दलित सांसद इन दिनों नाराज़ चल रहे हैं. ये सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर विरोध जता चुके हैं. इसके साथ ही अपना दल और सुहेलदेव समाज पार्टी जैसे सहयोगी दल भी बीजेपी को ताने दे रहे हैं.

2019 से पहले अपना घर ठीक करना चाहते हैं शाह इस बार बैठकें बीजेपी ऑफ़िस में नहीं बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी बंगले पर होगी. मीटींग की बातें बाहर न जायें, इसीलिए ये फ़ैसला हुआ है. अमित शाह यूपी के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और सहयोगी दलों के नेताओं से मिलेंगे. संगठन से लेकर सरकार तक फेर बदल की ख़बरें आ रही हैं. अगले लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह अपना घर ठीक कर लेना चाहते हैं.

योगी सरकार में हो सकता है फेरबदल: सूत्र खबर है कि योगी सरकार के कुछ मंत्री बदले जा सकते हैं. इस बार पिछड़ी और दलित जाति के नेताओं को बड़ी ज़िम्मेदारी देने की बात है. बीजेपी के कुछ बडे नेता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के मूड में है. वे चाहते हैं कि महेन्द्र नाथ पांडे को राष्ट्रीय महामंत्री बना कर उनकी जगह किसी पिछड़े नेता को दे दी जाए. लेकिन इस बारे में अभी आख़िरी फ़ैसला नहीं हुआ है.

दलित सांसदों की चिट्ठी के बाद बैकफुट पर बीजेपी यूपी से बीजेपी के 4 सांसद इन दिनों पार्टी के ख़िलाफ़ बोलने लगे हैं. दलितों की अनदेखी के बहाने इन नेताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी तक को चिट्ठी लिख दी है. इनका आरोप है कि मोदी राज में दलितों के लिए कोई काम नहीं हुआ है. सावित्री बाई फूले ने तो लखनऊ में रैली तक कर दी. इटावा के एमपी अशोक दोहरे का आरोप है कि भारत बंद के बहाने दलितों पर झूठे मुक़दमे हो रहे हैं. दलितों के मुद्दे पर बीजेपी बैकफ़ुट पर है.

बीजेपी गठबंधन धर्म नहीं निभा रही: राजभर सुहेलदेव समाज पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर इन दिनों बीजेपी पर आग बबूला हैं. वे घूम घूम कर योगी सरकार कि खिल्ली उड़ा रहे हैं. वे कहते हैं यूपी में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. राजभर की मानें तो बीजेपी गठबंधन धर्म नहीं निभा रही है. वे दिल्ली जाकर अमित शाह से मिल चुके हैं. लेकिन इस बार वे मामला फ़ाइनल कर लेना चाहते हैं. 9 विधायकों और 2 सांसदों वाली अपना दल का भी मूड ठीक नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांजा पीकर फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट पर एक्शन, एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला
गांजा पीकर फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट पर एक्शन, एयर इंडिया ने नौकरी से निकाला
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
CJP Protest Live: स्वतंत्र भारद्वाज के हिरासत पर दिल्ली पुलिस का आया बयान, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन
Live: स्वतंत्र भारद्वाज के हिरासत पर दिल्ली पुलिस का आया बयान, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

वीडियोज

CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
UP चुनाव 2027: कांग्रेस-सपा में सीट शेयरिंग पर खींचतान, खुलकर सामने आई कलह!
UP चुनाव 2027: कांग्रेस-सपा में सीट शेयरिंग पर खींचतान, खुलकर सामने आई कलह!
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
Embed widget