एक्सप्लोरर

बंद कमरे में पौने दो घंटे तक चली उद्धव ठाकरे और अमित शाह की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक चारों के बीच बंद कमरे में मंत्रिमंडल विस्तार, केंद्र और राज्य सरकार में भागीदारी, लोकसभा और विधानसभा में सीट बंटवारे और शिवसेना की नाराज़गियों पर चर्चा हुई. शिवसेना अपनी भूमिका तय करेगी.

मुंबई: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एनडीए के नाराज साथियों को मनाने निकले हैं. आज उन्होंने मुंबई में मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. एक घंटा चलने वाली ये बैठक करीब पौने दो घंटे तक चली. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक चारों के बीच बंद कमरे में मंत्रिमंडल विस्तार, केंद्र और राज्य सरकार में भागीदारी, लोकसभा और विधानसभा में सीट बंटवारे और शिवसेना की नाराज़गियों पर चर्चा हुई. शिवसेना अपनी भूमिका तय करेगी.

2019 ही नहीं 2024 भी साथ में ही लड़ेंगे: अमित शाह उद्धव ठाकरे से मुलाकात से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया. अमित शाह ने कहा कि जो भी नाराजगी है उेस दूर कर लेंगे, 2019 ही नहीं 2024 का चुनाव भी साथ लड़ेंगे. विपक्षी एकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. सभी दल नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए एकजुट हो गए हैं, लेकिन एकजुट होने से बीजेपी पर कोई असर नहीं होगा.

शिवसेना का झटका, कहा- अकेले लड़ेंगे 2019 का चुनाव अमित शाह से उद्धव ठाकरे की मुलाकात से पहले आज शिवसेना ने बीजेपी को झटका दिया. शिवसेना ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि वह 2019 में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि संपर्क मुहीम के तहत मोदी विश्व भ्रमण पर और अमित शाह देश भ्रमण पर हैं. शिवसेना ने बीजेपी के 'संपर्क फॉर समर्थन' मुहिम को संपर्क घोटाला करार दिया.

क्या कहता है महाराष्ट्र का सियासी गणित? महाराष्ट्र का सियासी गणित यही कहता है कि शिवसेना अगर बीजेपी के साथ नहीं गई तो बीजेपी को नुकसान होगा. इसके अलावा शिवसेना ने अगर कांग्रेस-एनसीपी से हाथ मिला लिया तो बीजेपी को 48 में से सिर्फ 4 सीट जीत पाएगी बाकी 44 शिवसेना के साथ वाला महागठबंधन जीतेगा. 2014 में बीजेपी-शिवसेना- स्वाभिमानी पक्ष का गठबंधन था तब एनडीए को 48 में से 42 सीट मिली थीं, एनसीपी 4 और कांग्रेस 2 पर रह गई. राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी पक्ष अब अलग हो चुका है.

किस-किस से मिले अमित शाह? 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान पर निकले अमित शाह ने आज फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उद्योगपति रतन टाटा से मुलाकात की. उन्हें गायिका लता मंगेशकर सेभी मुलाकात करनी थी लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के चलते मुलाकात रद्द हो गई. इससे पहले अमित शाह बाबा रामदेव, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग, संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप से मुलाकात कर समर्थन की मांग कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget